23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जूता चुराई बनी जंग! Aryan Khan ने शादी में मचा दिया बवाल, वीडियो वायरल

Aryan Khan Video: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की शादी समारोह में एक दिलचस्प और मजेदार घटना सामने आई है, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

2 min read
Google source verification
जूता चुराई बनी जंग! Aryan Khan ने शादी में मचा दिया बवाल, वीडियो वायरल

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान (फोटो सोर्स: eventsandweddings के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

Aryan Khan Video: किंग खान बोले तो शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) हमेशा अपने गंभीर और शांत अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। एक शादी इवेंट में जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन को मस्ती और तूफानी अंदाज में देख फैंस हैरान भी हैं और खुश भी।

हल्की-फुल्की नोकझोंक में दिखी आर्यन की हिस्सेदारी

इस वीडियो में आर्यन अपने किसी करीबी दोस्त की शादी में दूल्हे का जूता बचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मजेदार रस्म को वो पूरे जोश और उत्साह के साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं। साथ ही, लड़की वालों से जूता बचाने की इस हल्की-फुल्की नोकझोंक में आर्यन की हिस्सेदारी देख दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बता दें, वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि इस हंसी और ड्रामे से भरी रस्म ने एक खूबसूरत याद बना दी। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि आर्यन शायद सोच रहे होंगे कि हो क्या रहा है तो दूसरे ने कहा कि लग रहा है जैसे यहां कोई बड़ा लफड़ा हो गया हो।

डायरेक्टर के रूप में करियर शुरू किया

बता दें, आर्यन ने पिछले साल 2025 में नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया। इस सीरीज में बॉबी देओल, राघव जुयाल जैसे स्टार्स के साथ शाहरुख, सलमान और आमिर खान का कैमियो भी था। दरअसल, शाहरुख पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि आर्यन एक्टिंग नहीं, डायरेक्शन में ही अपना भविष्य बनाने वाले है।

इस फिल्म में दिखेगी पिता और बेटी की जोड़ी

एक्टर शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसमें पहली बार पिता और बेटी की जोड़ी यानी शाहरुख और सुहाना खान एक साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। बता दें, आज जब शाहरुख खान को ग्लोबल आइकन के तौर पर देखा जाता है, तो उसके पीछे सालों की मेहनत, अनुशासन और जुनून छिपा है, जहां कई कलाकार आराम और ब्रेक को प्राथमिकता देते हैं, तो वहीं शाहरुख खान का मानना है कि रुकना नहीं, बल्कि आगे बढ़ते रहना ही असली कामयाबी है।