अटल की कविताओं को शामिल किया गया है गीतों में:
उसी दौरान संगीतकार बप्पी लहरी ने मीडिया से बातचीत करते हुआ कहा था, 'अटल के जीवन पर बन रही फिल्म का संगीतकार मैं हूं। फिल्म के दो से तीन गाने तैयार हो रहे हैं और वह गाने बहुत अच्छे बन रहे हैं। राजीव फिल्म के निर्माता और मयंक पी. श्रीवास्तव फिल्म का निर्देशन करेंगे। बस कुछ ही दिनों में उनका किरदार निभाने के लिए, उनकी तरह बोलने, उठने, बैठने वाले अभिनेता को कास्ट किया जाएगा।' साथ ही उन्होंने बताया, ' फिल्म में अटल की कविताओं को गानों में शामिल किया गया है। हमने खूब रिसर्च किया है।’ फिलहाल अभी तक उनकी फिल्म 'युगपुरुष अटल' को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।