18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी होकर अभिनेत्री ही बनेगी रणबीर कपूर की लाडली राहा? करियर पर मां आलिया ने बता दिया

Alia Bhatt Talks About Raha Kapoor Career: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में बेटी राहा कपूर के करियर को लेकर बात की है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Alia Bhatt On Daughter Raha Kapoor

Alia Bhatt On Daughter Raha Kapoor (सोर्स- एक्स)

Alia Bhatt On Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। शादी और मां बनने के बाद भी आलिया लगातार काम कर रही हैं और अब उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। आलिया का कहना है कि उनकी छोटी सी बेटी में अभी से एक कलाकार बनने के संकेत दिखाई देने लगे हैं।

आलिया ने राहा के करियर को लेकर कही बात

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आलिया भट्ट ने अपने बचपन और फिल्मों के प्रति अपने जुनून के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था और वो घंटों आईने के सामने खड़े होकर अलग-अलग किरदार निभाने की कोशिश किया करती थीं। यही सपना उन्हें फिल्मों की दुनिया तक लेकर आया।

वो स्टेज के लिए ही बनी है- आलिया

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी बेटी राहा कपूर में भी ऐसी ही दिलचस्पी दिखाई देती है, तो आलिया मुस्कुराते हुए बोलीं कि राहा में मंच पर छा जाने वाली एनर्जी साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि राहा को संगीत सुनना बेहद पसंद है और वो किसी भी गाने की धुन पर तुरंत झूमने लगती हैं। इतना ही नहीं, वो डांस के स्टेप्स भी बहुत तेजी से सीख लेती हैं। आलिया ने साफ कहा कि राहा स्टेज पर एक्टिंग के लिए ही बनी है।

खेलकूद में भी काफी एक्टिव हैं राहा

आलिया के मुताबिक, राहा सिर्फ संगीत और डांस तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलकूद और दूसरी गतिविधियों में भी उसकी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि अभी उनकी बेटी छोटी है और हर नई चीज को समझने और सीखने की कोशिश कर रही है। लेकिन उनमें नेतृत्व करने और अपनी सोच के मुताबिक फैसले लेने की क्षमता पहले से ही दिखाई देती है।

आलिया-रणबीर एक दूसरे तो कर रहे थे डेट

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान शुरू हुई थी। उसी साल नवंबर में दोनों ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया। क्रिसमस 2023 के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार अपनी बेटी को सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने पेश किया था, जिसके बाद राहा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अल्फा में नजर आने वाली हैं आलिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ भी दिखाई देंगी। वहीं, 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में उनकी मौजूदगी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है, हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।