9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Birthday Tabu: 51 साल की उम्र में भी तब्बू फिल्मों के मामले में दे रहीं आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर

Happy Birthday Tabu : बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) शुक्रवार,4 नवंबर को 52 साल की हो जाएगी। फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर ऐ हिट फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस जल्द ही अजय देवगन स्टारा अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 2' में पुलिस की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 03, 2022

birthday_special_tabu_tabu_is_giving_tough_competition_to_actresses_with_films.png

51 साल की उम्र में तब्बू फिल्मों के मामले में दे रहीं आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर

Tabu : बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत अदाकारा तब्बू (Tabu) शक्रवार, 4 नवंबर 2022 को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सिर्फ इंडिया में ही नहीं देश-विदेश में भी तब्बू के कई प्रशंसक हैं। तब्बू ने अपनी एक्टिंग से कईयों को दीवाना बनाया है। फिर चाहें फिल्म चांदनी बार हो या मकबूल या फिर हैदर की। इन सभी फिल्मों में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से काफी शोहरत हासिल की है। 2 बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग तब्बू 1980 से फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रही हैं। अपने इस लंबे करियर के दौरान उन्होंने उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। वहीं उम्र के इस पड़ाव में भी तब्बू आज की जेनेरेशन की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। साल 2018 में एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) स्टारर फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) में तब्बू ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वहीं जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) में दिखाई देंगी।

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं तब्बू

4 नवंबर 1971, को हैदराबाद (Hydrabad) में जन्मी एक्ट्रेस तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। वह दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी और बाबा आजमी की भतीजी हैं। जबकि अभिनेत्री फराह नाज, तब्बू की बड़ी बहन हैं। फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली तब्बू को बचपन से ही फिल्मों में एक्टिंग का शौक था। उन्होंने हमेशा से ही लीक से हटकर किरदार निभाए हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस ने हमेशा से ही शोहरत हासिल की है। उनके फैंस भी उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं।

इस कारण अब तक कुंवारी रह गईं तब्बू

अपने करियर में तब्बू ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। पर्दे पर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही है। लेकिन रियल लाइफ में आज भी एक्ट्रेस कुंवारी ही हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि शादी न करने के पीछे एक वजह अजय देवगन भी हैं। तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके कजिन समीर आर्या और अजय देवगन एक्ट्रेस के पड़ोसी थे। इस दौरान कोई भी लड़का तब्बू से मिलता तो उनके कजिन उसकी पिटाई कर देते थे। इसलिए अब तक वह कुंवारी हैं।

यह भी पढ़े - तब्बू ने 14 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मों में काम

एक समय में नागार्जुन के प्यार में थीं तब्बू

तब्बू ने भले ही अब सिंगल रहने का फैसला कर लिया हो लेकिन एक समय में वह साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) से दिल हार बैठी थीं। मीडिया सूत्रों की माने तो दोनों ने करीब 15 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि दोनों का रिश्ता सिर्फ डेट तक ही रह गया। बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। क्योंकि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। जबकि तब्बू नागार्जुन की इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने हैदराबाद में घर तक ले लिया था।

नागार्जुन ने तब्बू को बताया बेहतरीन दोस्त

वहीं, एक इंटरव्यू में नागार्जुन ने तब्बू के साथ अपनी बॉन्डिंग पर कहा था कि हां, तब्बू मेरी बेहतरीन दोस्तों में से एक हैं। हमारी दोस्ती तब शुरू हुई थी जब वो केवल 16 साल की थीं और मैं 22 साल का था। एक्टर ने बताया कि हम दोनों के बारे में जितना कहा जाए कम है। जब भी उनका चेहरा मेरे सामने आता है, मेरा चेहरा खिल जाता है। वह एक बेहतरीन इंसान और दोस्त हैं और हमेशा रहेंगी।

यह भी पढ़े - तबू ने आखिर बता ही दिया कि उनके लिए क्या था सबसे बड़ा संघर्ष ?