तब्बू ने 14 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मों में काम, जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें
नई दिल्लीPublished: Nov 04, 2021 01:28:50 pm
90 के दशकी बेहतरीन एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी बातें।
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 4 नवंबर 1970 को हैदाराबाद के मुस्लिम परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस 90 के दशक से लेकर अब तक अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। तब्बू इतनी सेक्ससफुल होने के बावजूद आज तक कुंवारी हैं। आज तब्बू के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे।