मनोरंजन

ऑस्कर में जलवा बिखेरने के बाद मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Deepika Padukone Retun in Mumbai : दीपिका पादुकोण पिछले दिनों ही अमेरिका में आयोजित होने वाले ऑस्कर्स 2023 में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जहां से अब वो इंडिया लौट चुकी हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया।

2 min read
Mar 18, 2023

ऑस्कर्स 2023 (Oscar 2023) में हिस्सा लेने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मुंबई लौट आई हैं। उन्हें बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने बॉस लेडी लुक में एयरपोर्ट पर धमाकेदार एंट्री मारी। जिसके बाद पैपराजी भी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार दिखाई दिए। इस दौरान दीपिका ने ब्लैक कलर की हाईनेक टी पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने जेट ब्लैक लेदर पैंट पहनी हुई थी। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने एक बन बनाया हुआ था। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। जिसमें वहां मौजूद पैपराजी एक्ट्रेस का ग्रैंड वेलकम करते दिखे।


बता दें कि दीपिका पादुकोण पिछले दिनों ही अमेरिका में आयोजित होने वाले ऑस्कर्स 2023 में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यहां उन्होंने भारत को रिप्रेजेंट करते हुए दुनिया भर को फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के गाने 'नाटू-नाटू' (Naatu Naatu) के बारे में बताया था। ऑस्कर्स में दीपिका पादुकोण के लुक ने खासतौर पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तक छाई हुई हैं।

यह भी पढ़े - लाइव कॉन्सर्ट में एमसी स्टैन संग मारपीट! करणी सेना के डर से भागे रैपर रद्द हुआ शो

इस बीच एक्ट्रेस अमेरिका में भारत का नाम रौशन कर जैसे ही मुंबई लौटीं। उनकी क्यूट स्माइल ने फैंस का दिल एक बार फिर लूट लिया। उन्हें यहां देखते ही लोग खुशी से झूमने लगे और एक्ट्रेस खुद ये प्यार देखकर बेहद खुश नजर आईं। मुंबई लौटते वक्त अदाकारा ने अपना लुक एकदम बॉस लेडी की तरह रखा था। अदाकारा ने अपने इस लुक में फैंस को इंप्रेस कर दिया। लोग भी उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे।

वैसे आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। उनकी तस्वीरों के आते ही फैंस उनपर कमेंट्स करने लगे। कई लोगों ने एक्ट्रेस को बॉलीवुड की क्वीन कहते हुए संबोधित किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे 'प्रोजेक्ट के' और 'जवान' में कैमियो करते दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में लेडी सिंघम के रोल में दिखेंगी।

यह भी पढ़े - ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण बनेंगे इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा! एक्टर ने दिया बड़ा हिंट

Published on:
18 Mar 2023 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर