7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरे पोस्टर पर थूकते थे लोग’, एक्ट्रेस दिव्या उन्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘ज्यादातर पुरुष औरतों की इज्जत नहीं करते’

Actor Divya Unny: एक्ट्रेस दिव्या उन्नी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उनके पोस्टर पर लोग थूकते थे, जो उनके लिए बहुत दर्दनाक था। उन्होंने कहा कि ये दिखाता है कि समाज में ज्यादातर पुरुष महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं।
2 min read
Google source verification
Actor Divya Unny

Divya Unny (instagram: divyaunnyfilms)

Actor Divya Unny: एक्ट्रेस, राइटर और डायरेक्टर दिव्या उन्नी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनके एक विज्ञापन पोस्टर पर कुछ लोग थूकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद इंटरनेट पर कई लोगों ने नाराजगी जताई और दिव्या से इस पर प्रतिक्रिया देने की मांग की। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसे केवल अपनी व्यक्तिगत बेइज्जती नहीं माना, बल्कि महिलाओं के प्रति समाज के रवैये से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

पुरुष नेताओं के पोस्टर होने के बाद भी निशाना महिला के चेहरे को बनाया

एक्ट्रेस दिव्या उन्नी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि उन्हें लगातार वो वायरल क्लिप भेजी जा रही थी, जिसमें एक दीवार पर लगे उनके विज्ञापन के पोस्टर पर पान की पीक फेंकी गई थी। उन्होंने बताया कि उसी दीवार पर कई पुरुष नेताओं के पोस्टर भी लगे थे, लेकिन निशाना सिर्फ महिला के चेहरे को बनाया गया।

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि पोस्टर पर दिख रही महिला सिर्फ दिव्या उन्नी नहीं थी, बल्कि वो किसी भी महिला का चेहरा हो सकता था। उनके मुताबिक, इस घटना से उन्हें दुख जरूर हुआ, लेकिन देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा और अपमान की तुलना में ये बहुत छोटी बात है।

समाज में महिलाओं के प्रति सोच पर भी सवाल उठाए

दिव्या ने समाज में महिलाओं के प्रति सोच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुरुष आज भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं देते और उनके सम्मान को महत्व नहीं समझते। उनके अनुसार, ये समस्या किसी एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि सोच, परवरिश और पीढ़ियों से चली आ रही मानसिकता से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपमान, हिंसा और भेदभाव को बदलने के लिए केवल नाराजगी काफी नहीं है। इसके लिए समाज की सोच बदलनी होगी। दिव्या ने बताया कि वो अपनी फिल्मों और कहानियों के जरिए इसी मानसिकता को चुनौती देने की कोशिश करती रहेंगी।

लड़कों की परवरिश में महिलाओं के सम्मान की शिक्षा नहीं दी जाएगी

बता दें, एक्ट्रेस का मानना है कि जब तक लड़कों की परवरिश में महिलाओं के सम्मान की शिक्षा नहीं दी जाएगी, तब तक ऐसी घटनाएं पूरी तरह खत्म नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि वो खुद को अनसेफ महसूस करने के बावजूद इस मुद्दे पर आवाज उठाना जारी रखेंगी।दिव्या उन्नी ने अपने करियर की शुरुआत एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म 'ट्रैफिक' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया और बाद में लेखन और निर्देशन की ओर रुख किया। उनकी कई शॉर्ट फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सराही जा चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग