7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जुर्म करके भी मिला नेटफ्लिक्स का शो’, Shilpa Shinde की Lock Upp में एंट्री के बाद अभिनेत्री आंचल खुराना का फूटा गुस्सा

Shilpa Shinde In LockUpp: अभिनेत्री शिल्पा शिंदे की लॉकअप में एंट्री के बाद बवाल बढ़ता ही जा रहा है। अब बाहर से एक्ट्रेस आंचल खुराना ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Google source verification
Shilpa Shinde In LockUpp

Shilpa Shinde In LockUpp (सोर्स- @netflixindia)

Shilpa Shinde In LockUpp: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में अभिनेत्री शिल्पा शिंदे की एंट्री होते ही सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। शो में उनकी एंट्री को लेकर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। इसकी वजह कुछ दिन पहले भारती सिंह के पॉडकास्ट में दिया गया शिल्पा शिंदे का वो बयान है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि करीब 10 साल पहले उन्होंने एक टीवी शो के प्रोड्यूसर पर झूठा हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

आंचल खुराना ने जताई नाराजगी

अब इसी मुद्दे को लेकर एक सोशल मीडिया क्रिएटर और अभिनेत्री आंचल खुराना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने शिल्पा शिंदे की 'लॉकअप' में एंट्री पर नाराजगी जाहिर करते हुए रियलिटी शोज की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।

'क्या कोई भी विवाद अब रियलिटी शो का टिकट?'

वीडियो में सोशल आंचल खुराना ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने पहले किसी गंभीर विवाद को खुद स्वीकार किया है, कोई जुर्म किया है तो क्या उसे बड़े रियलिटी शो में जगह मिलना सही मैसेज देता है? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब विवाद और सनसनी ही किसी शो में एंट्री का पैमाना बनते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने किसी पर झूठा आरोप लगाने की बात खुद स्वीकार की है, तो ऐसे मामलों पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स जैसा बड़ा शो मिलना बहुत ही गलत है।

पुराना बयान फिर चर्चा में

दरअसल, हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे ने अपने पुराने विवाद पर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि उन्हें कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आया। इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। अब लॉकअप में उनकी एंट्री के बाद वही मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

शो में बढ़ेगा ड्रामा?

लॉकअप में अपने पहले सीजन की तरह इस बार भी चर्चित और विवादित चेहरों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। माना जा रहा है कि शिल्पा शिंदे की मौजूदगी शो में नया ड्रामा और नई बहस दोनों लेकर आ सकती है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि उनकी एंट्री शो की टीआरपी और चर्चा को कितना आगे ले जाती है।