5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करण जौहर ने रिलीज किया फिल्म ‘ड्राइव’ का पहला पोस्टर,जानें कब जाएंगे सुशांत..जैकलीन को लेकर ड्राइव पर

बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म 'ड्राइव' बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म 2 मार्च 2018 में होली के मौके पर रिलीज होगी। करण जौहर ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के इस पोस्टर पर फिल्म से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है।

2 min read
Google source verification

image

guest user

Jul 27, 2017

फिल्म 'एम.एस.धोनी' की सफलता ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सफलता के दरवाजे भी खोल दिए है। हर कोई सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने के लिए बेकरार है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है। करण ने मार्च में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म 'ड्राइव' की शूटिंग शुरु होने की जानकारी दी थी।

लंबे इंतजार के बाद करण जौहर ने फिल्म के रिलीज की घोषणी भी कर दी है। जी हां, बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म 'ड्राइव' बनाने जा रहे हैं। इसमें जैकलिन और सुशांत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन 'दोस्ताना' से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने वाले तरुण मनसुखानी करेंगे। यह फिल्म 2 मार्च 2018 में होली के मौके पर रिलीज होगी।


करण जौहर ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के इस पोस्टर पर फिल्म से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है। पोस्टर पर सिर्फ कारें नजर आ रही हैं, जो इसे 'फास्ट एंड फ्यूरियस' वाली अहसास दे रही हैं। तो वहीं चर्चा है कि करण जौहर की फिल्म ड्राइव बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी 'धूम' को चुनौती देगी। 'ड्राइव' सीरीज के तहत करण जौहर की कम से कम तीन फिल्में बनाने की प्लानिंग हैं। ये सभी रोमांस से भरपूर एक्शन थ्रिलर फिल्में होंगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म से बॉलीवुड में एक नई और फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म में जैकलिन एक स्ट्रीट रेसर का रोल निभाएंगी। धर्मा प्रोडक्शन के साथ यह सुशांत की पहली फिल्म होगी जबकि जैकलिन तो पहले भी करण के लिए काम कर चुकी हैं, उन्होंने करण मल्होत्रा की 'ब्रदर्स' में काम किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सुशांत सिंह राजपूत और पूर्व मिस श्रीलंका एवं जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर क्या धूम मचाती नजर आएंगी।