
ekta kapoor
आज देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बी टाउन भी दिवाली के त्योहार को लेकर काफी उत्साहित रहता है। सेलेब्स दिवाली की ग्रैंड पार्टी रखते हैं। टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी शनिवार रात को अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, ऋषि कपूर और नीतू कपूर सहित कई स्टार्स ने एकता की दिवाली पार्टी में शिरकत की। अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पार्टी में पहुंचे। इस दौरान मीरा पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं शाहिद कपूर रेड एंड ब्लैक कलर के कुर्ते पायजामे में काफी जंच रहे थे।
इसके अलावा ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी इस पार्टी की शान रहे। नीतू कपूर ग्रीन के कुर्ते और प्लाजो में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही थीं। वहीं ऋषि कपूर ने लाइट कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर के पायजामा पहन रखा था। इनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनके अलावा कई अन्य सेलेब्स भी पार्टी में पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान ऋषि कपूर मीडिया पर भड़क गए। एक्टर हाल ही, विदेश से अपना इलाज कराकर भारत लौटे हैं। दरअसल, ऋषि कपूर जब पार्टी में जा रहे थे, तब मीडियाकर्मियों ने उनसे फोटो देने की मांग की। वहीं इस दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर्स की आवाज थोड़ी तेज हो गई जिसे देखने के बाद ऋषि कपूर ने उन्हें ज्ञान दे दिया लेकिन इस बार वो मीडिया पर गुस्सा नहीं हुए, जिससे वहां मौजूद मीडियाकर्मी भी खुश नजर आए।
Published on:
27 Oct 2019 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
