बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की मां माहेरा हाशमी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से कैंसर से पीडि़त थीं। कुछ समय पहले अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।
खबर की पुष्टि करते हुए इमरान हाशमी के चाचा और निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि हां, माहेरा का कैंसर से शुक्रवार को निधन हो गया। माहेरा महेश भट्टा की साली थीं।
इमरान हाशमी रोमानिया में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, ऐसे ही उनको यह खबर मिली, इसके बाद वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए। इमरान इन दिनों फिल्म 'अजहर' और 'राज 4' को लेकर सुर्खियों में हैं।