16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म फंडिंग का झांसा देकर की ठगी, फर्जी जी नेटवर्क के अफसर बन लगाया करोड़ों का चूना

Bollywood Actor And Filmmaker: फिल्म फंडिंग का झांसा देकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें एक गिरोह ने फर्जी जी नेटवर्क के अफसर बनकर लोगों को लाखों-करोड़ों का चूना लगाया।

2 min read
Google source verification
Deepak Tijori cheating case

Deepak Tijori cheating case (सोर्स: X)

Bollywood Actor And Filmmaker:बॉलीवुड के फेमस एक्टर निर्देशक और फिल्म निर्माता दीपक तिजोरी के साथ धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉम डिक एंड मैरी' के लिए फंडिंग (निवेश) जुटाने के प्रयास में दीपक तिजोरी को करीब 2.5 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। इस मामले में मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

फर्जी जी नेटवर्क के अफसर बन लगाया करोड़ों का चूना

63 वर्षीय दीपक तिजोरी, जो 1990 के दशक से फिल्म इंडस्ट्रीज का हिस्सा हैं, गोरेगांव पश्चिम में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'टॉम डिक एंड मैरी' का स्क्रीनप्ले पूरा किया था और इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें लगभग 25 करोड़ रुपये के बड़े निवेश की तलाश थी।

इतना ही नहीं, ठगी की शुरुआत फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में हुई, जब कविता शिबाग कपूर नाम की एक महिला उनके घर पहुंची और कविता ने दावा किया कि उसके संबंध टी-सीरीज और जी नेटवर्क जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ हैं। उसने दीपक तिजोरी का विश्वास जीतने के लिए अपनी एक सहयोगी फौजिया आरसी से उनकी मुलाकात करवाई। बता दें, इन महिलाओं ने आश्वासन दिया कि वे जी नेटवर्क से फिल्म के लिए एक 'लेटर ऑफ इंटरेस्ट' (LOI) दिलवा देंगी, लेकिन उनका कहना था कि इस लेटर के बेस्ड पर बाजार से 25 करोड़ रुपये का निवेश जुटाना आसान हो सकता है। इस काम के बदले उन्होंने पहली किस्त के रूप में 2.5 लाख रुपये की मांग की।

दरअसल, दीपक तिजोरी उनकी बातों में आ गए और 21 फरवरी 2025 को एक एमओयू (MoU) साइन किया। इसके बाद अगले ही दिन उन्होंने फौजिया आरसी के खाते में 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उनको तब भी शक नहीं हुआ, लेकिन जब काफी समय बीत गया तब उन्हें कोई लेटर नहीं मिला। इसी बीच, महिलाओं ने उन्हें 'जोशी' नाम के एक व्यक्ति से फोन पर बात करवाई, जिसे जी नेटवर्क का बड़ा अधिकारी बताया था। जब काफी समय बीत गया, तो दीपक तिजोरी ने खुद जी नेटवर्क के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर 'जोशी' नाम के व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। वहां से उन्हें पता चला कि उस नाम का कोई भी व्यक्ति उस संस्थान में काम नहीं करता। ठगी का अहसास होते ही दीपक तिजोरी ने पुलिस में शिकायत की।

प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग की तलाश

बता दें, शिकायत के आधार पर 13 जनवरी, 2026 को बांगुर नगर पुलिस ने कविता शिबाग कपूर, फौजिया आरसी और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के जरिए मामला दर्ज किया। हालांकि, पुलिस फिलहाल आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर रही है और मामले की आगे की जांच में जुटी है। ये घटना मनोरंजन जगत के उन स्टार्स के लिए एक चेतावनी है जो बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग की तलाश में अनजान मीडिएटर पर ट्रस्ट कर लेते हैं।