9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Messi Controversy: लियोनेल मेसी को लूजर बोलने के बाद Gauahar Khan ने फिर कसा तंज, अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर का उड़ाया मजाक

Gauahar Khan On Lionel Messi Controversy: अभिनेत्री गौहर खान ने हाल ही में अर्जेंटीना के मैच में लियोनेल मेसी को लेकर हुए विवाद पर जमकर हमला बोला है।
2 min read
Google source verification
Gauahar Khan On Lionel Messi Controversy

Gauahar Khan On Lionel Messi Controversy (सोर्स- @gauaharkhan)

Gauahar Khan On Lionel Messi Controversy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेले गए विवादित मुकाबले को लेकर शुरू हुई बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। इस विवाद में अब अभिनेत्री गौहर खान ने एक बार फिर फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी पर तंज कसकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। इससे पहले भी गौहर मेसी की आलोचना कर चुकी थीं और अब उन्होंने एक वायरल वीडियो शेयर कर अपनी रिएक्श दोहराई है।

मेसी के ऊपर गौहर खान ने फिर कसा तंज

दरअसल, अर्जेंटीना की जीत के बाद मिस्र फुटबॉल महासंघ (EFA) ने मैच के रेफरिंग फैसलों और VAR के इस्तेमाल पर सवाल उठाए थे। इसी विवाद के बीच गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक शख्स मेसी की कथित परफॉर्मेंस की पैरोडी करता नजर आता है, जिसमें गोल करने के तरीके और रेफरी के फैसलों का मजाक उड़ाया गया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर खान ने हंसने वाली प्रतिक्रिया दी और लिखा कि वीडियो बिल्कुल सटीक है। उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर मेसी और विवादित मुकाबले को लेकर बहस तेज हो गई।

पहले भी मेसी को कहा था लूजर

गौहर खान इससे एक दिन पहले भी अपने बयान को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेसी की आलोचना करते हुए उन्हें लूजर तक कह दिया था। अभिनेत्री का मानना था कि मुकाबले के दौरान मेसी का रवैया और कुछ फैसले खेल भावना के अनुरूप नहीं थे। उनके इस बयान पर फुटबॉल प्रशंसकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

आखिर क्या है पूरा विवाद?

मिस्र और अर्जेंटीना के बीच खेले गए मुकाबले में दो फैसलों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। मिस्र का एक गोल VAR समीक्षा के बाद रद्द कर दिया गया, जबकि टीम ने पेनल्टी नहीं दिए जाने पर भी आपत्ति जताई। इसके कुछ ही देर बाद अर्जेंटीना ने निर्णायक गोल दाग दिया, जिसके बाद मिस्र टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

मैच खत्म होने के बाद मिस्र फुटबॉल महासंघ ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराते हुए रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर और VAR सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। महासंघ का कहना था कि महत्वपूर्ण मौकों पर तकनीक का सही इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे मैच का परिणाम प्रभावित हुआ।

गौहर खान क्यों हैं चर्चा में?

गौहर खान अक्सर सामाजिक और खेल से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली गौहर ने फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इन दिनों उनके पति जैद दरबार रियलिटी शो 'अलायंस' का हिस्सा हैं, जबकि गौहर सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। मेसी पर लगातार दूसरी बार की गई उनकी टिप्पणी ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।