
NORA FATEHI AND GURU RANDHAWA
नाच मेरी रानी में धमाल मचा चुके नोरा फतेही और गुरु रंधावा का एक और म्यूजिक वीडियों डांस मेरी रानी रिलीज हो चुका है। इस म्यूजिक के रिलीज होने के बाद से ही इसके शूट के दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो गुरु रंधावा का भी सामने आया है। इस वीडियो में गुरु रंधावा शूटिंग साइट के पीछे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गुरु रंधावा नोरा फतेही के बारे में बातें करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल वो इसमें कहते हुए नजर आ रहे हैं कि नोरा फतेही के डांस स्किल के पीछे उनका हाथ है। उनको डांस की ट्रेनिंग देने वाले खुद गुरु रंधावा हैं। इस दौरान वे सेट के पीछे से मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इस गाने का एक स्टेप भी वीडियो में करके दिखाया है। इस वीडियो में उनके पीछे नोरा फतेही शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो एक बीच पर रिकॉर्ड किया गया है जहां उनके दोनों के अलावा क्रू मेंम्बर्स भी मौजूद दिखाई दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः उर्फी जावेद को होना पड़ा अपने लेटेस्ट ड्रेस के लिए बुरी तरह से ट्रोल, सामने आया Video
वीडियो की शुरुआत में नोरा पानी और पेड़ों के बीच जलपरी के लुक में दिखाई दे रही हैं। गाने में नोरा फतेही ब्राउन कलर की क्रोशिया स्कर्ट और क्रॉप टॉप में बेहद बिंदास नजर आ रही हैं। बता दें, म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ को गुरु रंधावा ने जहरा एस खान के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल रश्मि विराग ने तैयार किए हैं। वहीं, तनिष्क बागची गाने के कंपोजर हैं। वीडियो के निर्देशन की जिम्मेदारी बॉस्को लेस्ली मार्टिस को दी गई।
नाच मेरी रानी की सक्सेस के बाद एक बार फिर दोनों नए गाने में अपना हुनर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस नए गाने का थीम पहले वाले से काफी अलग है। इस म्यूजिक वीडियो को भी नोरा फतेही के अन्य वीडियो की तरह ही काफी पसंद किया जा रह है। 21 दिसंबर को रिलीज हुए इस वीडियो ने अभी से ही लोगों के बीच धमाल मचा दिया है। महज कुछ ही घंटों में इस गाने पर लाखों में व्यूज आ गए थे। इस गाने में नोरा फतेही जल परी का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार उनका लुक पिछले हर वीडियो से काफी अलग है। गुरु रंधावा की बात करें तो वे पहले भी नोरा के साथ काम कर चुके हैं।
Updated on:
22 Dec 2021 07:20 pm
Published on:
22 Dec 2021 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
