जी हां, तीन साल बाद हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। इस खास दिन पर हो रही दोनों की शादी की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के वो सितारें भी चर्चा में आ गए हैं जिन्होंने 14 फरवरी (14 February) को शादी की थी। बहुत से सेलिब्रेटी ने अपने हमसफर का हाथ थामने के लिए प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन डे को चुना था। चलिए, आपको मिलवाते हैं वैलंटाइन डे (Valentine's Day) के दिन सात फेरे लेने वाले सितारों से।