खबर ये भी है कि 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक राजस्थान उदयपुर में शादी के सात फेरे लेंगे। इसके लिए दोनों जल्द ही उदयपुर रवाना होने वाले हैं। कपल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। जिसमें हल्दी, संगीत और मेंहदी जैसे फंक्शन शामिल रहेंगे। इसके बाद 16 फरवरी तक नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के जश्न को मनाया जाएगा। हालांकि अभी इस मामले की कोई ऑफिशिल पुष्टि नहीं हुई है।