30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टि्वटर पर छाए ऋतिक,  फॉलोअर्स एक करोड़ पार

बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन ने एक और कामयाबी को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ये कारनामा करके साबित कर दिया कि उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लम्बी है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

aishwarya awasthi

•

Jun 28, 2015

बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन ने एक और कामयाबी को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ये कारनामा करके साबित कर दिया कि उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लम्बी है।

उनके प्रशंसको की संख्या माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर एक करोड़ हो गयी है ।

ऋतिक ने कहा, ''मैंने एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। कितना शानदार अनुभव है। धन्यवाद साथियों, आप सब मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हो और अपने काम को सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने की सबसे बड़ी वजह आप ही हो।

ऋतिक इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक कथा पर आधारित फिल्म मोहनजोदड़ो की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। यह पूजा की पहली बॉलीवुड फिल्म है।

टि्वटर पर छाए अन्य सितारों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सबसे ज्यादा 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं। उनके बाद शाहरुख खान( 1.38 करोड़), आमिर खान (1.33 करोड़ )और सलमान खान (1.26 करोड़ )का नंबर है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग