1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-Israel war: ईरान-इजरायल दुश्मनी की गवाही देती हैं ये 7 फिल्में और वेब सीरीज, नंबर 4 भूलकर भी मत करना मिस

Iran-Israel war: ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और दुश्मनी की झलक हमें कई फिल्मों और वेब सीरीज में देखने को मिलती है।

3 min read
Google source verification
Iran-Israel war: ईरान-इजरायल दुश्मनी की गवाही देती हैं ये 7 फिल्में और वेब सीरीज, नंबर 4 भूलकर भी मत करना मिस

ईरान-इजरायल की दुश्मनी पर आधारित फिल्म (सोर्स: IMDb)

Iran-Israel war:ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया है और काफी लोग परेशान नजर आ रहे है। इस समय ईरान और इजराइल के विषय पर पहले कई फिल्में और वेब सीरीज अब सामने आई हैं, जो इस लड़ाई की जटिल और दशकों पुरानी दुश्मनी को गहराई से समझाने में मदद करती हैं, तो आइए वार पर अधारित इन फिल्मों को देखें…

फाउदी (Faudi)

नेटफ्लिक्स की ये इजराइली एक्शन थ्रिलर अपनी सटीक एक्टिंग, धड़कती एक्शन सीक्वेंस और रोमांचक ड्रामे के वजह से काफी फेमस है। ये सीरीज कड़ाई से पेश की गई है और कहानी के साथ दर्शकों को बांधे रखती है।

तेहरान (Tehran)

एमी अवॉर्ड विजेता थ्रिलर सीरीज रीयल लाइफ की जियोपॉलिटिकल टकरावों पर बेस्ड है। इसके एक्शन से भरपूर सीन्स इसे देखने लायक बनाते हैं।

रेड अलर्ट (Red Alert)

ये 4-एपिसोड ड्रामा 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में हुए हमले की दर्दनाक घटनाओं को भावनात्मक और सच्चाई के साथ पेश करता है। ये सीरीज दर्शकों को उस समय की घबराहट और संघर्ष में ले जाती है।

द स्पाई (The Spy)

सच्ची घटनाओं पर आधारित ये 6-एपिसोड मिनीसीरीज जासूसी और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए खास है। इसकी दिलचस्प कहानी और गहन किरदार इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

एटॉमिक फलाफेल (Atomic Falafel)

ये फिल्म एक इजराइली शहर में सेट है और दिखाती है कि न्यूक्लियर प्रोग्राम क्षेत्र के दोनों पक्षों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को कैसे प्रभावित करता है। ये फिल्म युद्ध और शांति के बीच की जटिलता को दर्शाता है।

ईरान के लिए एक इच्छा, इजराइल से प्यार (One Wish for Iran, Love Israel)

इस फिल्म में आम इजराइली और फिलिस्तीनी लोगों के बीच शांति और दोस्ती के संदेश को दर्शाया गया है। ये याद दिलाता है कि दोनों तरफ के लोग प्यार और समझ की उम्मीद रखते हैं।

बता दें, ये फिल्में और सीरीज न केवल मनोरंजक हैं बल्कि इजराइल और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को बेहतर तरीके से समझने में भी सहायक हैं। अगर आप राजनीतिक थ्रिलर और असली घटनाओं पर बेस्ड कहानियां पसंद करते हैं, तो इन्हें देखना आपके लिए लाभकारी होगा।