13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरुमला के दर्शन करने आंध्र प्रदेश पहुंची जाह्नवी कपूर, जमीन पर बैठ सिर झुका लिया आशीर्वाद

Janhvi Kapoor visit Tirumala Temple : एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर तिरुमला के दर्शन करने आंध्र प्रदेश पहुंची। तिरुमला मंदिर विजिट के दौरान एक्ट्रेस साउथ इंडियन लुक में दिखाई दीं। इस दौरान वह वीआईपी दर्शन के दौरान जमीन पर बैठकर सिर झुकाती तिरुमाला टेंपल के दर्शन करती दिखीं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 02, 2022

janhvi_kapoor_visit_tirumala_temple.gif

Janhvi Kapoor visit Tirumala Temple

Janhvi Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्स्र ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ये तस्वीरें आंध्र प्रदेश के मंदिर तिरुमाला टेंपल की हैं। दरअसल, हाल ही में जान्हवी कपूर तिरुमाला टेंपल (Janhvi Kapoor at Tirumala Temple) पहुंची। जहां उनका देसी लुक देखने को मिला। मंदिर में दर्शन के दौरान जान्हवी ने साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी पहन रखी है। वहीं मंदिर में वीआईपी दर्शन के दौरान जमीन पर बैठकर सिर झुकाती तिरुमाला टेंपल के दर्शन करती दिखीं। इस दौरान जान्हवी का वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि हाल ही में जान्हवी कपूर तिरुमाला टेंपल में दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। मंदिर में दर्शन के दौरान जान्हवी नो मेकअप लुक में दिखीं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मंदिर में जान्हवी की विजिट के लिए स्पेशल इंतजाम किए गए थे। बता दें कि इससे पहले भी जान्हवी अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की बर्थडे ऐनिवर्सरी पर तिरुमाला टेंपल दर्शन के लिए पहुंची थीं। इसके अलावा वह एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ केदारनाथ बाबा के दर्शन के लिए भी जा चुकी हैं। जहां दोनों ने बर्फीली वादियों में जमकर मस्ती और पूजा-पाठ भी किया था।

यह भी पढ़े - प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ! ओवरसाइज कुर्ता पहनकर मुबंई एयरपोर्ट पहुंची एक्ट्रेस

हाल ही में जान्हवी अपने चेन्नई वाले घर भी पहुंची थीं। इस घर का वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। साथ ही फैंस को अपने घर के हर कोने से रूबरू करवाया था। इस दौरान जान्हवी ने बताया था कि यह घर जब मां ने खरीदी थी तो वह काफी अलग था जिसे उनकी याद में अब रेनोवेट किया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी हाल ही में फिल्म 'मिली' में नजर आईं और यह पहली फिल्म है जो पापा बोनी कपूर के बैनर तले बनी है। यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' की हिन्दी रीमेक फिल्म है। इस फिल्म में जान्हवी एक रेस्ट्रॉन्ट वर्कर की भूमिका में हैं जो गलती से फ्रीजर में लॉक हो जाती हैं। इससे पहले उनकी फिल्म गुडलक जैरी भी आ चुकी है।

यह भी पढ़े - दृश्यम 2 के बाद इस फिल्म में फिर दिखेगा अजय देवगन का एक्शन अवतार