29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेशर्म रंग पर रील बनाना पड़ गया भारी, यूजर बोले … कुछ तो शर्म कर लो

छोटे पर्दे की हसीनाएं भी बेशर्म रंग पर अपने जलवे दिखा रही

less than 1 minute read
Google source verification
बेशर्म रंग पर रील बनाना पड़ गया भारी, यूजर बोले ... कुछ तो शर्म कर लो

बेशर्म रंग पर रील बनाना पड़ गया भारी, यूजर बोले ... कुछ तो शर्म कर लो

फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग सुर्ख़ियों में है। दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स पर रील्स बनने शुरू हो गए हैं। छोटे पर्दे की हसीनाएं भी बेशर्म रंग पर अपने जलवे दिखा रही हैं। शिवांगी जोशी, हिना खान और कनिका मान के बाद अब जन्नत जुबैर का बेशर्म रंग गाने पर रील सामने आया है। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ट्रेंडिंग रील्स बनाती हैं, जो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाता है। अब एक्ट्रेस का बेशर्म रंग वाला रील इंटरनेट पर छा गया है। जन्नत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका रील शेयर किया है। वीडियो में जन्नत जुबैर बेशर्म रंग गाने के हुक स्टेप्स करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक स्ट्रेपलेस लेटेक्स ड्रेस में कहर ढा रही हैं।

एक तरफ कुछ लोग जन्नत जुबैर के इस रील को काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं कई लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स धर्म के नाम पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ये मुस्लिम नहीं हो सकती है। दूसरे ने कमेंट में लिखा, प्लीज हमारे खूबसूरत धर्म इस्लाम को खराब मत कीजिए। अल्लाह से डरे। कुछ तो शर्म कर लें। इस तरह लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर फुलवा, तू आशिकी और काशी जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। हाल ही मे, एक्ट्रेस ने कुल्चे छोले से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।