
Jhanvi Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। इस खास दिन को जाह्नवी के परिवार ने खास बनाने की पूरी कोशिश की। उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हाल ही में जाह्नवी की एक नई फोटो वायरल हो ही है। इस तस्वीर में वह कुछ गरीब बच्चों से घिरी नजर आ रही हैं।
दरअसल, हाल ही में जाह्नवी मुंबई में स्पॉट हुई जहां उन्हें कुछ गरीब बच्चों ने घेर लिया था। इसके बाद बच्चों ने जाह्नवी का हाथ पकड़ा और उनसे हाथ मिलाने लगे। वहीं जाह्नवी भी खुशी-खुशी उनसे हाथ मिलाने लगी। यह देख सभी बच्चे खुश हो गए।
जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना पर बन रही बायोपिक की शूटिंक कर रही हैं। वहीं इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं।
Published on:
09 Mar 2019 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
