
kalank
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म 'कलंक' को किंग खान शाहरूख खान और सिंघम स्टार अजय देवगन को लेकर बनाना चाहते थे। करण जौहर निर्मित फिल्म 'कलंक' 17 अप्रेल को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में वरुण धवन, संजय दत्त, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे हैं।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने का विचार करण जौहर के पिता यश जौहर को लगभग 15-16 वर्ष पहले आया था। इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई और अब जाकर करण ने यह फिल्म पूरी की है।
जब यश जौहर और करण जौहर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे तब करण ने'कलंक' बनाने की प्लानिंग शाहरुख खान, अजय देवगन, काजोल और रानी मुखर्जी को लेकर की थी। लेकिन करण फिल्म शुरू नहीं कर पाए और अब उन्होंने दूसरे कलाकारों के साथ फिल्म पूरी की है। आपको बता दें कि माधुरी और संजय इस फिल्म में करीब दो दशक बाद एक साथ नजर आएंगे। उनके फैंस भी इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।
Published on:
10 Apr 2019 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
