
CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का जवाब (सोर्स- ANI)
Kangana Ranaut On CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच अभिनेत्री और सासंद कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है। संसद के सत्र के पहले दिन कंगना रनौत से जब मीडिया ने देश में चल रहे मुद्दों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।
कंगना रनौत ने कहा, 'संसद का सत्र हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए होता है। हम विपक्ष का स्वागत करते हैं कि वह अपने सभी सवाल हमारे सामने उठाए, लेकिन हंगामा करना और संसद की कार्यवाही में बाधा डालना सही तरीका नहीं है। देश की जनता ने इस सरकार को चुना है और सरकार की ये जिम्मेदारी है कि वो देश का सुचारु रूप से शासन चलाए और संसद की कार्यवाही प्रभावी ढंग से संचालित हो।'
इसके अलावा कंगना ने ये भी कहा कि ये सरकार तय करेगी कि कौन काम करेगा या फिर कौन नहीं। क्योंकि देश की जनता ने सरकार को चुना है और इसका फैसला उन्हीं का ही होगा।
संसद भवन के पास भारी विरोध को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, भारी हंगामे के बाद मानसून सत्र के बीच राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सौरव दास ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर उनकी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है। नड्डा से उनकी 10 मिनट तक बात चली। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।
सौरव दास ने आगे कहा- हम अपनी मांगों के साथ एक लिखित पत्र सौंपे हैं, उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वे इस बीच आंतरिक रूप से बातचीत करेंगे। हम उस प्रक्रिया में हैं। बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिए जाने जैसी खबरें आ रही हैं।
इस बीच सौरव दास ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा- हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों। पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है।
Updated on:
20 Jul 2026 03:40 pm
Published on:
20 Jul 2026 02:16 pm
