
कोरोना वायरस ( Coronavirus ) पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) 20 मार्च से लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में भर्ती हैं। उनका पांचवां टेस्ट पॉजिटिव आया है, लेकिन चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालात स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं। इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने ट्वीट कर बताया, कनिका ( Kanika Kapoor Health Update COVID 19 ) असिम्पटोमैटिक हैं, यानि कोई लक्षण नहीं दिखा रहा है। हालत स्थिर और अच्छी है। वो सामान्य रूप से खाना खा रही हैं। मीडिया में उनकी हालात खराब होने की खबरें गलत हैं।
खुद सिंगर ने दी सूचना
सिंगर कनिका ने हाल ही सोशल मीडिया पर ठीक होने की सूचना अपने फैंस को दी। उन्होंने लिखा, 'आपकी चिंताओं के लिए शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। उम्मीद करती हूं कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा। अपने बच्चों के पास घर जाने का इंतजार है। उनकी याद आती है।'
बड़ी राहत की खबर
कनिका भले ही अभी अपने बच्चों के पास घर नहीं जा पा रही हैं, लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव होने के बावजूद लक्षण ना दिखना उनके और परिवार के लिए राहत की खबर जरूर है। वे 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं, जहां से वे गई थीं। लखनऊ में कनिका ने पार्टी की। इस दौरान वे कई लोगों के सम्पर्क में आईं। कुछ दिन बाद उन्हें हल्का फीवर हुआ और जब जांच हुई तो वे कोरोना पॉजिटिव पाई। इसके बाद लोगों ने उन पर जानकारी छिपाने का आरोप भी लगाया। उनके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज हुईं। उनके संपर्क में आए सभी लोगों का कोराना वायरस टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट निगेटिव आईं।
Updated on:
31 Mar 2020 03:37 pm
Published on:
31 Mar 2020 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
