2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TGIKS: काजोल के सामने कपिल शर्मा ने अजय देवगन से ली चुटकी तो पत्नी ने दिया ये जवाब

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अभिनेता अजय देवगन की चुटकी ली तो जानिए पत्नी काजोल ने क्या जवाब दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 28 Oct 2024, 10:15 AM IST

The Great Indian Kapil Show: स्टार स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अभिनेता अजय देवगन की चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अजय देवगन ने इतनी बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है कि अब जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है।

कपिल शर्मा के शो में पहुंची काजोल और कृति सेनन

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन अपनी फिल्म 'दो पत्ती' का प्रमोशन करने पहुंचीं। काजोल अपने तीन दशक के करियर में पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी। कपिल ने कहा कि 1992 में 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजोल पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं जबकि अजय ने कई बार ये भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Param Sundari Movie: जान्हवी कपूर संग बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी, जानिए कैसा होगा ‘परम सुंदरी’ में किरदार

अभिनेत्री कृति सेनन ने 'दो पत्ती' के साथ निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की है। उन्होंने कहा, "मैं भी हैरान थी। मैं सोच रही थी कि यह कैसे संभव है कि आपने पहले कभी पुलिस वाले की भूमिका नहीं निभाई। खासकर जब 'सिंघम' आपके घर पर ही हों।"

यह भी पढ़ें: CID Trailer: सीआईडी सीजन-2 का पहला ट्रेलर रिलीज, अभिजीत बना दया की जान का दुश्मन

कपिल शर्मा ने ली चुटकी

फिर कपिल ने कहा, "काजोल ने पहली बार भूमिका निभाई और अजय सर ने अनगिनत बार भूमिका निभाई है कि जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है। वह कभी भी उस पर बैठ सकते हैं। क्या आपने अजय सर से 'अता माझी सटकली' जैसे किसी डायलॉग के बारे में नहीं पूछा?"

यह भी पढ़ें: Kill से भी खतरनाक मूवी लेकर आ रहे हैं शरद केलकर, संजय दत्त ने शेयर किया टीजर

यह भी पढ़ें: Singham Again Title Track: ‘सिंघम अगेन’ का टाइटल ट्रैक ‘विनाशम करोहम’ हुआ रिलीज, देखें बाजीराव का नया अवतार

काजोल का जवाब

इस सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए काजोल ने कहा, "मैंने उनसे बिल्कुल भी सलाह नहीं ली क्योंकि सिंघम के लिए मैंने ही उन्हें ट्रेनिंग दी थी। आप कैसे भूल सकते हैं कि मैंने उन्हें मराठी सिखाई थी।"

दो पत्ती ओटीटी रिलीज 

फिल्म 'दो पत्ती' में शहीर शेख भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेत्री एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित 'दो पत्ती' 25 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।