6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादों में फंसे करण जौहर ने निकाली भड़ास, बोले- लगा लो इल्जाम, झुकने वालों में से नहीं…

Karan Johar : एक तरह जहां प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए थे। तो वहीं दूसरी ओर कणर जौहर को अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करने को लेकर कहते सुना गया था। इन सब के बीच अब डायरेक्टर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Apr 09, 2023

karan_johar_finally_reacted_on_all_allegations_of_priyanka_chopra_to_anushka_sharma.jpg

पिछले कुछ दिनों से बाॅलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) विवादों में घिरे हुए हैं। पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड के घिनौने सच को उजागर किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें इंडस्ट्री की गंदी पाॅलिटिक्स का शिकार होना पड़ा। उन्हें कोने में धकेला जा रहा था। फिर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें करण ये कहते दिखाई दिए कि वह उस समय अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे। इस वीडियो को लेकर उन्हें कई सेलेब्स की आलोचना सहनी पड़ी। खैर डायरेक्टर ने इस पूरे मसले पर चुप रहना ही ठीक समझा। लेकिन अब फाइनली करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया है।

करण जौहर ने देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जिसे देख ऐसा लगता है कि उन्होंने हर सवाल का जवाब दे दिया है। करण ने लिखा, 'लगा लो इल्जाम... हम झुकने वालों में से नहीं, झूठ का बन जाओ गुलाम, हम बोलने वालों में से नहीं, जितना नीचा दिखाओगे, जितना आरोप लगाओगे, हम गिरने वालों में से नहीं, हमारा कर्म हमारी विजय है, आप उठा लो तलवार, हम मरने वालों में से नहीं।'

बता दें कि हाल ही में करण जौहर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें करण जौहर ये कबूल करते हैं कि वह एक वक्त पर अनुष्का शर्मा का करियर तबाह करना चाहते थे। रब ने बना दी जोड़ी में जब आदित्य चोपड़ा एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे तो करण जौहर ने उन्हें रोका था। डायरेक्टर ने अनुष्का की तस्वीर देख कहा था कि तुम पागल हो जो अपनी फिल्म में इसे साइन कर रहे हो। मगर बाद में उन्हें बहुत अफसोस हुआ था कि उन्होंने ये सब सोचा। खुद करण जौहर ने अनुष्का को अपनी फिल्मों में लिया था।

यह भी पढ़े - प्रीति जिंटा के सपोर्ट में उतरे बाॅलीवुड के कई सितारे, इस मामले में किया एक्ट्रेस का बचाव

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी जो कुछ फिल्म बाॅलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बयान दिए थे उसके चलते भी करण जौहर चर्चा में थे। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री को लेकर जो सवाल दागे थे उसके बाद फिर से नेपोटिज्म और इंडस्ट्री के दबाव की डिबेट उठ खड़ी हुई थी। प्रियंका चोपड़ा ने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड पर आरोप लगाए थे कि यहां बहुत पॉलटिक्स होती है। उन्हें भी किनारा किया गया था और इन सब से तंग आकर वह दूर हो गई थीं। प्रियंका के इस बयान पर कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए इस बहस में करण जौहर का नाम खींच लिया था।

यह भी पढ़े - रणबीर कपूर ने फैशन सेंस पर किया कमेंट तो भड़कीं उर्फी जावेद बोलीं- उनकी औकात क्या है, वो भाड़ में...