मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, कार्तिक आर्यन ने खुद यह बात स्वीकारी है कि वह 'प्यार का पंचनामा' के तीसरे पार्ट में डायरेक्टर लव रंजन के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। वहीं फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन, अभिषेक पाठक और कुमार मंगत एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं काफी समय से फिल्म के लिए कई आइडिया पर भी काम चल रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन दिनों लव रंजन रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।