कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' की टीजर
टीजर में एक्टर कार्तिक डेंटिस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं और लोगों का इलाज करते हैं। लेकिन वह अचानक हंसने तो कभी डांस करने लगते हैं। वीडियो के अंत में एक्टर एक डेडबॉडी को ठिकाने लगाते नजर आते हैं। कार्तिक ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा है, 'फ्रेडी के वर्ल्ड में स्वागत है। 2 दिसंबर अपॉइंटमेंट शुरू हो रहे हैं। फ्रेडी के लिए रेडी हो जाओ।'