
kiara advani and Sidharth Malhotra break up real reason revealed
बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हुई हैं, जो फैंस को बहुत पसंद थीं और इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। उन्ही में से एक हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी। दोनो को साथ में फैंस देखना काफी ज्यादा पंसद करते हैं। दोनो की जोड़ी भी काफी शानदार हैं। लेकिन अब दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है।
फिलहाल दोनों के ब्रेकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है और इसी बीच दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बता दे कि कपल्स एक साथ शेरशाह में नजर आए थे। तभी से दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी ज्यादा पंसद आई। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया और अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हालांकि दोनों की तरफ से कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई लेकिन इसी बीच खबर आई कि इस कपल के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। फिलहाल, दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था और इनके बीच आई दूरी के बारे में अभी दोनों में से किसी का बयान सामने नहीं आया है।
खबरों की माने तो दोनो एक दूसरे से अलग हो गए हैं। और दोनो ने खुद से फैसली लिया हैं कि वह एक दूसरे से अलग होगे। एक कपल के तौर पर वह भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन हमेशा एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहेंगे और प्रोफेशनल लाइफ में आगे भी साथ काम करेंगे।
Updated on:
28 Apr 2022 08:01 pm
Published on:
28 Apr 2022 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
