
Kim Rieul Passes Away
Kim Rieul Passes Away: फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। 32 वर्षीय कोरियन फैशन डिजाइनर किम रिउल का निधन हो गया है। चर्चित और युवा फैशन डिजाइनर का असमय निधन से सभी हताश और मायूस हैं। निधन की पुष्टि उनके परिवार की तरफ से की गई है। हालांकि मौत कैसे हुई इस पर उनके परिवार वालों ने अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।
डिजाइनर किम रिउल के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। परिवार ने बताया कि किम रिउल का कल देहांत हो गया, लेकिन परिवार वालों ने फैशन डिजाइनर की मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है।
बता दें किम रिउल का जन्म 1993 में उत्तरी जिओला के नाम वोन में हुआ था।
फैशन डिजाइनर किम रिउल (Kim Ri-eul) को उनके आधुनिक हनबोक डिजाइनों के लिए जाना जाता था और उन्होंने BTS के लिए भी आउटफिट डिज़ाइन किए थे। वर्ष 2023 में फोर्ब्स के प्रतिष्ठित 30 अंडर 30 एशिया में से एक के रूप में उन्हें नॉमिनेट किया गया था।
उन्होंने 2016 में हनबोक से प्रेरित सूट लॉन्च किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनकी डिज़ाइनिंग शैली ने BTS सहित कई सेलेब्रिटीज़ को आकर्षित किया, जिन्होंने उनके बनाए हुए हनबोक पहने। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न ब्रांड्स जैसे New Balance और McLaren के साथ भी सहयोग किया था।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के कैंसर पर संदेह, उठे कई सवाल
Published on:
12 Feb 2025 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
