12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

19 मिनट, लेकिन सांसें रोक देने वाली इस शॉर्ट थ्रिलर फिल्म ने लोगों को कर दिया हैरान, देखें बिल्कुल FREE

Short Film Kriti : 19 मिनट की ये थ्रिलर शॉर्ट फिल्म अपने दमदार कहानी और रोमांच के साथ दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज कर देती है। सांसें रोक देने वाला ये शॉर्ट फिल्म हर पल एक नया ट्विस्ट लेकर आता है, जो देखने वालों को अंत तक बांधे रखता है।

2 min read
Google source verification
Short Film Kriti

फिल्म- कृति (सोर्स: IMDb)

Short Film Kriti: डिजिटल के दौर में जहां बड़ी-बड़ी फिल्में कभी-कभी दर्शकों को बांधने में नाकाम रहती हैं, तो वहीं कुछ छोटी फिल्में ऐसा कमाल कर जाती हैं जो सालों तक याद रहती हैं। बता दें, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही शॉर्ट फिल्म की, जिसने अपनी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी।

सिर्फ 19 मिनट की इस फिल्म का नाम है 'कृति' (Kriti), जिसे अब तक यूट्यूब पर 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जिसका सस्पेंस कमाल का है। अगर आप सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर के शौकीन हैं, जिसका समय भले ही कम हो, लेकिन एंटरटेंमेंट भरपूर हो तो, ये फिल्म आपको देखनी चाहिए।

इस थ्रिलर फिल्म ने लोगों को किया हैरान

शिरीष कुंदर के जरिए निर्देशित इस फिल्म की कहानी 'सपन' (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सपन एक ऐसी मानसिक स्थिति से गुजर रहा है जहां उसे हमेशा मतिभ्रम (Hallucination) होता है। वो अपनी दोस्त कल्पना (राधिका आप्टे) को बताता है कि उसे 'कृति' (नेहा शर्मा) नाम की एक लड़की से प्यार हो गया है और वो उसके घर में उसके साथ ही रहती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब Psychiatrist सपन को समझाती है कि कृति नाम की कोई लड़की असल में है ही नहीं। वो केवल सपन के दिमाग की भ्रम है। अब सवाल ये उठता है कि क्या कृति सच में एक इंसान है या सपन किसी खूनी खेल का हिस्सा है? फिल्म का अंत इतना चौंकाने वाला है कि आप अगले 5 मिनट तक सुन्न होकर स्क्रीन पर आप तकते रह जाएंगे।

इतना ही नहीं, फिल्म की सबसे बड़ी जान मनोज बाजपेयी हैं। एक बीमार और खतरनाक प्रेमी के रूप में उन्होंने ऐसा अभिनय किया है कि उनकी आंखों से भी डर लगता है। राधिका आप्टे ने एक डॉक्टर और दोस्त की भूमिका में मनोज का बखूबी साथ दिया है, तो वहीं नेहा शर्मा की खामोशी और रहस्यमयी मौजूदगी फिल्म के सस्पेंस को और गहरा करती है।

खौफनाक माहौल बनाने में सफल

फिल्म 'कृति' अपनी कामयाबी के साथ-साथ विवादों में भी घिरी रही और पहले इसकी रिलीज के बाद नेपाली फिल्म निर्माता ने शिरीष कुंदर पर कहानी चोरी का आरोप लगाया था। इस विवाद के चलते फिल्म को कुछ समय के लिए यूट्यूब से हटा दिया गया था, लेकिन अब कानूनी प्रक्रिया और जांच के बाद इसे दोबारा अपलोड किया गया, जहां इसने व्यूज के मामले में रिकॉर्ड दर्ज किया है।

अगर आपके पास समय कम है और आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको सन्न कर दें, तो 'कृति' से बेहतर कुछ नहीं है। बता दें, फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी एक बंद कमरे के भीतर भी खौफनाक माहौल बनाने में सफल रही है। भारतीय सिनेमा में बहुत कम ऐसी शॉर्ट फिल्में हैं जिनका क्लाइमैक्स दर्शकों को इस कदर झकझोर देता है। बता दें, ये फिल्म यूट्यूब बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है। अगर आपने अब तक इसे नहीं देखा, तो इसे देख सकते है।