31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं मर सकती थी! ‘अंदाज’ के सेट पर लारा दत्ता के साथ हुआ था कुछ ऐसा भयानक हादसा, बयां किया डर

Lara Dutta Experienced Horrific Incident: लारा दत्ता ने हाल ही में अपने फिल्म 'अंदाज' के सेट पर हुए एक भयानक हादसे के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक ऐसा मोड़ आया जब उनकी जान पर बड़ा खतरा पैदा हो गया था, कि उन्हें लगा मैं मरने वाली हूं।

2 min read
Google source verification
मैं मर सकती थी! 'अंदाज' के सेट पर लारा दत्ता के साथ हुआ था कुछ ऐसा भयानक हादसा, बयां किया डर

फिल्म- 'अंदाज' ( फोटो सोर्स: IMDb)

Lara Dutta Experienced Horrific Incident: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस लारा दत्ता ने अपने 2 दशकों लंबे करियर में कई रंगीन और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन उनकी अब तक की बेहद खास और दिलचस्प कहानी 'अंदाज' फिल्म के किरदार में एक असली हादसे से जुड़ी है। वो दिन था जब उन्होंने समुद्र में शूटिंग के दौरान एक बड़ी लहर के कारण खुद को डूबते हुए पाया। साथ ही उनके को-स्टार अक्षय कुमार भी तुरंत उनके बचाने के लिये पानी में कूदे थे।

लारा को हाइपोथर्मिक शॉक होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा

साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग के दौरान लारा दत्ता को एक डांस सीक्वेंस के लिए समंदर में जाना था, इस पर लारा ने बताया, " मै मर सकती थी, उस समय मुझे तैरना नहीं आता था। वो लेदर का एक भारी जैकेट पहनकर पानी में गईं, जिससे लारा पूरी तरह डूबने लगीं। उस वक्त अक्षय कुमार, जो साथ में शूटिंग कर रहे थे, उन्होंने तुरंत उन्हें बचाया और किनारे लाया। इस हादसे के बाद लारा को हाइपोथर्मिक शॉक होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और शूटिंग बीच में ही रोक दी गई।

इतना ही नहीं, इस घटना ने लारा पर काफी गहरा प्रभाव डाला। जब अक्षय कुमार ने उन्हें 2009 की अंडरवाटर एक्शन फिल्म 'ब्लू' के लिए सुझाव दिया, जो समुद्र में शूट होने वाली थी, तो लारा ने शुरुआत में इस ऑफर को ठुकराने की सोची, लेकिन अक्षय का जवाब था, "तुम्हें तैरना सीखना होगा।"

30 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने तैराकी सीखी और अपने डर को मात दी। बता दें, 'ब्लू' फिल्म की शूटिंग अपने आप में काफी जोखिम भरी थी। इसमें असली शार्क्स के साथ भी सीन फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को भी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा, जब उनका सिर डूबे जहाज से टकराया और खून बहने लगा। ये सभी अनुभव लारा और अन्य स्टार्स के लिए चुनौतीपूर्ण और यादगार रहे।

बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हुई और पीट गई

बता दें, फिल्म 'ब्लू' बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हुई और पीट गई, लेकिन लारा दत्ता के लिए ये फिल्म बहुत खास थी। इसने उन्हें न सिर्फ अपने डर पर विजय पाने का मौका दिया, बल्कि एक नया हुनर भी सीखा। इस अनुभव ने लारा दत्ता को न केवल एक साहसी स्टार्स के रूप में परिभाषित किया, बल्कि की प्रेरणा भी दी की परेशानियों से पीछे नहीं हटना चाहिए।