9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बोनी कपूर को इंप्रेस करने चक्कर में पैंट पहनना भूल गई मलाइका अरोड़ा! ऐसे बोल्ड अंदाज में निकली सड़क पर

मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं।

2 min read
Google source verification
malaika arora

malaika arora

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं है। लेकिन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया इन दोनों को कई बार डिनर डेट पर जाते देखा गया है। अब लगता है कि मलाइका अर्जुन कपूर के परिवार को इंप्रेस करने में लगी हैं।

हाल ही में मलाइका को मुंबई के एक स्टोर से बाहर निकलते हुए देखा गया। उस समय उन्होंने जो टी- शर्ट पहनी थी, वह सबका ध्यान खींच रही थी। दरअसल,मलाइका की टी शर्ट पर बोनी कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का लोगो है, साथ ही श्रीदेवी की तस्वीर भी है। इससे सभी को लग रहा है कि वह बोनी को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही हैं।

वहीं दूसरी ओर मलाइका के इस ड्रेसअप की आलोचना भी हो रही है। मलाइका ने जो टी शर्ट पहनद रखी है वह लॉन्ग टी शर्ट है जो उनके घुटनों तक आ रही है। लेकिन मलाइका ने इस टीशर्ट के नीचे जींस या पैंट नहीं पहनी है। इस वजह से उनकी अलोचना भी हो रही है। हाल में मलाइका और अर्जुन को बेटे अरहान के साथ लंच करते देखा गया।