
Sunny leone
अभिनेत्री सनी लियोनी की शादी को 8 साल हो गए हैं। उन्होंने अपने पति डेनियल और बच्चों के साथ केक काटकर एनिवर्सरी मनाई। सनी ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सनी लियोनी और डेनियल की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। सब जानते हैं कि सनी बॉलीवुड में आने से पहले एडल्ट फिल्मों की मशहूर स्टार थीं।
डेनियल से पहले सनी लियोनी की लाइफ में एक लड़का आया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। डेनियल से पहले सनी प्ले ब्वाॅय मैगजीन के वाइस प्रेसिडेंट मैट एरिक्सन को डेट करती थीं। मैट की सहायता से ही सनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और एडल्ट फिल्मों की स्टार बन गई। इन दोनों ने कई एडल्ट फिल्मों में साथ काम किया था।
इन दोनों ने वर्ष 2007 में सगाई कर ली। लेकिन एक साल बाद ही यानी 2008 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दरअसल, उस वक्त खबर आई थी कि सनी बिग बॉस में जाने वाली हैं। तब मैट ने उनके कई एडल्ट वीडियो को ऑनलाइन बेचे और खूब पैसा कमाया ।
Published on:
11 Apr 2019 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
