9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Milind Soman Birthday: जब अपनी से आधी उम्र की लड़की के प्यार में पड़ गए थे Milind Soman, इंट्रेस्टिंग है Love Story

Milind Soman Birthday : एक्टर मिलिंद सोमन शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे। वह और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर बॉलीवुड के पॉवर कपल के रूप में जाने जाते हैं। भले ही दोनों की उम्र में काफी फासला हो लेकिन दोनों अपने रिलेशनशिप में इसका जरा भी असर नहीं पड़ने देते हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 03, 2022

milind_soman_birthday_when_milind_soman_fell_in_love_with_ankita_konwar_know_the_love_story.jpg

Milind Soman Birthday : सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) का आज 4 नवंबर 2022 को जन्मदिन है। इसके साथ ही वह अपनी उम्र से एक स्टेप आगे बढ़ जाएंगे और 57वें साल के हो जाएंगे। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी एक्टर की फिटनेस अच्छे-अच्छे लोगों को मात देती है। यही वजह है कि मिलिंद सोमन अक्सर ही अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। खैर ये तो बात हो गई एक्टर की फिटनेस की लेकिन एक वजह ये भी थी जब वह अचानक सुर्खियों में आ गए थे। यह बात उनकी लव स्टोरी और शादी से जुड़ी है, जी हां, दरअसल, मिलिंद सोमन को खुद से करीब 26 साल छोटी लड़की अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) से प्‍यार हो गया। पहले तो कपल ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया। जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में 22 अप्रैल को अंकिता कोंवर से शादी रचा ली और इंडस्ट्री के पॉवर कपल बन गए।

जानें कैसे शुरू हुई थी मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की लव स्टोरी

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। इस दौरान दोनों की नजरें एक-दूसरे से नहीं हट रहीं थी। इसके बाद अंकिता ने हिम्मत जुटाते हुए मिलिंद को डांस के लिए पूछा और मिलिंद ने भी हां कर दी। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी देर तक डांस करते रहे। आखिर में अंकिता से मिलिंद ने उनका नंबर मांगा। उस वक्त उनके पास न फोन था और न ही बातों का सिलसिला।

अंकिता के दर्द का सहारा बने थे मिलिंद

कुछ दिनों तक फोन पर बात करने के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। हालांकि इस बीच अंकिता के व्बॉयफ्रेंड की मौत हो गई, जिसने अंकिता को अंदर से पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। वह किसी भी स्थिति में अपने व्बॉयफ्रेंड को भूल नहीं पा रही थीं। ऐसे में इस दर्द से उभारने के लिए मिलिंद सोमन ने उनका पूरा साथ दिया। वह इस दर्द भरे समय में उनका सहारा बने थे।

यह भी पढ़े - Happy Birthday Tabu: 51 साल की उम्र में भी तब्बू फिल्मों के मामले में दे रहीं आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर

साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर

इसी तरह फिर धीरे-धीरे उनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और दोनों के बीच दोस्ती और गहरी हो गई। आखिरकार एक दिन मिलिंद ने हिम्मत करके अंकिता से अपने प्यार का इजहार कर ही दिया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और फिर एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी रचा ली।

कपल को शादी के बाद होना पड़ा था ट्रोल

हालांकि मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की शादी समाज को रास नहीं आई। उनके लिए यह चाय पे चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि मिलिंद सोमन की अंकिता के साथ दूसरी शादी थी। ऐसे में अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी करने पर मिलिंद को काफी ज्यादा ट्रोल होना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी कपल को कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि कहते हैं न कि प्यार के आगे कुछ मायने नहीं रखता।

यह भी पढ़े - इस विज्ञापन के बाद बदल गई थी मिलिंद सोमन की जिंदगी, जानिए मॉडल के बारे में खास बातें