मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आज मिलिंद अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 4 नवंबर 1965 को यूके में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वह कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं। आज मिलिंद के बर्थडे पर आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।