27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यू-ट्यूब पर वायरल हुआ टीवी एक्ट्रेस असिया का माई च्वॉइस वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का महिलाओं की निजी जिंदगी पर आधारित वीडियो खबरों की सुर्खियों से कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

2 min read
Google source verification

image

mohani giri

Apr 13, 2015

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का महिलाओं की निजी जिंदगी पर आधारित वीडियो खबरों की सुर्खियों से कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। माई च्वॉइस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद एक के बाद एक वर्जन वायरल हो रहे हैं, जहां एक ओर विराट और सुरेश रैना जैसे क्रिकेटर्स ने दीपिका के फेवर में एक और वीडियो शूट कर मेल वर्जन वायरल किया तो दूसरी ओर टीवी एक्ट्रेस असिया काजी ने अपनी च्वॉइस के वीडियो को शूट कर दीपिका को करारा जवाब दिया है।



आसिया की ओर से यू-ट्यूब पर जारी किए वीडियो का टाइटल माई च्वॉइस इज डिफरेंट फ्रॉम दीपिका है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह अपने आप पर बहुत विश्वास रखती हैं।

वह लोगों द्वारा सुनी बातों पर नहीं बल्कि आंखों देखी बात पर यकीन करती है। वीडियो में आसिया ने कहा कि हर जीव को प्यार करना चाहिए। वह गिर के खड़ी होने में विश्वास रखती है और खुद पर भरोसा रखती हैं। भविष्य की चिंता छोड़ आसिया आज यानी वर्तमान में जीती है। वीडियो के अंत में असिया ने कहा है कि पोस्टिव च्वॉइस इज पॉजिटिव लाइफ, लव एलिव एलाइफ और सबसे जरूरी चीज है अपनी मर्जी से जियो क्योंकि जिंदगी एक बार ही मिलती है।


इस तरह से असिया ने अफने वीडियो के जरिए दीपिका के वीडियो डिफिरेंट च्वॉइस वाला बताया। वहीं दूसरी ओर हैदराबादी वर्जन में अरब खान ने भी अपनी माई च्वऑिस नाम का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे भी अपनी च्वॉइस को जाहिर करते दिख रहे हैं।





वहीं दूसरी ओर दीपिका के फेवर में एक्ट्रेस एेश्वर्या राय बच्चन और कल्कि कोचलिन का कहना है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने वीडियो करके अच्छा काम किया है। इन दिनों दीपिका का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। इसमें वे महिला अधिकारों की बात करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस वीडियो के आने के बाद दोनों ही तरह की प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही है। कुछ लोग इसके समर्थन में है तो कुछ इसके विरोध में।


हॉलीवुड स्टार एश्टन कचर ने दीपिका के विवादित माई च्वॉइस को सपोर्ट करने के लिए फेसबुक पर शेयर किया है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस वीडियो में दीपिका पादुकोण ने महिला अधिकारों की जोरदार वकालत की है। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर महिला अधिकारों को लेकर नई बहस छिड़ गई थी।

कचर के लाखों चाहने वालों तक अब दीपिका की पहुंच हो गई है, जो वाकई बड़ी बात है। उन्होंने इससे पहले महिलाओं की सुरक्षा पर आलिया भट्ट की एक शॉर्ट फिल्म की भी सराहना की थी। दीपिका पादुकोण के इस विवादित वीडियो में उनके साथ 99 महिलाएं नजर आई थीं। शादी से पहले या शादी के बाद सेक्स की आजादी की वकालत करने को लेकर यह वीडियो काफी विवादित रहा। इसके लिए पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। यहां तक कि सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर और कंगना रनौत जैसी बॉलीवुड हीरोइनों ने भी इसके लिए उन्हें आड़े हाथों लिया।





.