23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब तुम भी बोलो अल्लाहू अकबर…कॉमेडियन नासिफ अख्तर के शो में ‘जय श्री राम’ के नारे से हलचल, ऑडियंस को फिर यूं मिला जवाब

Nasif Akhtar Jai Shree Ram Slogan Video: स्टैंड अप कॉमेडियन नासिफ अख्तर के हालिया शो के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

2 min read
Google source verification
Nasif Akhtar Jai Shree Ram Slogan Video

Nasif Akhtar Jai Shree Ram Slogan Video (सोर्स- एक्स)

Nasif Akhtar Jai Shree Ram Slogan Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन नासिफ अख्तर का लाइव शो अचानक चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में बैठे एक व्यक्ति ने जोर से ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया। आमतौर पर ऐसे पल माहौल को तनावपूर्ण बना सकते हैं, लेकिन नासिफ ने जिस संयम और समझदारी से स्थिति को संभाला, उसने पूरे सभागार का माहौल बदल दिया।

मंच पर सूझबूझ से दिया जवाब (Nasif Akhtar Jai Shree Ram Slogan Video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि नासिफ अख्तर अपने चुटीले अंदाज में परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी बीच में एक आवाज गूंजी। ऑडियंस में से किसी ने कहा- बोले जय श्री राम। इस पर बिना विचलित हुए कॉमेडियन ने मुस्कुराते हुए ‘जय श्री राम’। इतना ही नहीं उन्होंने साथ ही ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ का नारा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने उसी व्यक्ति से कहा कि अब वो भी एक धार्मिक नारा लगाए और बोले- अल्लाहू अकबर। इस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। उनकी हाजिरजवाबी ने पूरे माहौल को लाइट कर दिया।

एक दूसरे वीडियो में नासिफ ये कहते दिखाई दिए कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान होना चाहिए और किसी भी पवित्र नाम का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने ये भी हिंट दिया कि जब कोई धार्मिक महीना चल रहा हो तो संवेदनशीलता और भी जरूरी हो जाती है। दर्शकों ने उनकी इस संतुलित टिप्पणी की सराहना की।

सोशल मीडिया पर मिले मिक्स्ड रिएक्शन (Nasif Akhtar Jai Shree Ram Slogan Video)

वीडियो सामने आने के बाद अलग-अलग मंचों पर लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। बड़ी संख्या में लोगों ने नासिफ के शांत और सकारात्मक रवैये की तारीफ की। कई दर्शकों का कहना था कि लोग मनोरंजन के लिए कार्यक्रमों में जाते हैं, ऐसे में नारेबाजी से माहौल बिगड़ सकता है। वहीं कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बताया।

हालांकि, कुछ प्रतिक्रियाएं आलोचनात्मक भी रहीं, लेकिन बहुमत ने कॉमेडियन के संयम की प्रशंसा की। यह वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और तेजी से साझा किया जा रहा है।

कौन हैं नासिफ अख्तर?

पश्चिम बंगाल के मालदा से आने वाले नासिफ अख्तर देश के उभरते हुए स्टैंडअप कलाकारों में गिने जाते हैं। वे हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में परफॉर्म करते हैं।

मार्च में इन शहरों में होंगे कार्यक्रम

नासिफ ने आने वाले महीने के लिए अपने कार्यक्रमों की घोषणा की है। वो कोलकाता, बैंगलोर, मुंबई और दिल्ली में शोज करेंगे। वायरल वीडियो के बाद इन कार्यक्रमों को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।