5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय कुमार के सपोर्ट में एकजुट हुए फैंस, सोशल मीडिया पर No Akshay Kumar No Hera Pheri 3 हुआ ट्रेंड

No Akshay Kumar No Hera Pheri 3 Trending on Social Media : फिल्म 'हेरा फेरी 3' से अक्षय कुमार को बाहर करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर No Akshay Kumar No Hera Pheri 3 ट्रेंड करने लगा है। अक्की के सपोर्ट में सलमान, शाहरुख, रणबीर कपूर के फैंस भी आ गए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Nov 13, 2022

no_akshay_kumar_no_hera_pheri_3_trend_on_social_media_fans_united_in_support_of_akshay_kumar.jpg

No Akshay Kumar No Hera Pheri 3 Trend on Social Media Fans united in support of Akshay Kumar

No Akshay Kumar No Hera Pheri 3 Trending on Social Media : बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) से एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बाहर कर दिया गया है। जब से यह खबर आई है, उसके बाद से ही अक्षय के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर No Akshay Kumar No Hera Pheri 3 ट्रेंड करने लगा है। दरअसल, फिल्म में अक्षय के न होने से फैंस काफी दुखी हैं। इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Saha Rukh Khan), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के फैंस भी शामिल हैं। सभी एक्टर के सपोर्ट में एकजुट हो गए हैं और उन्हें वापस फिल्म में लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि हेरा फेरी सीरीज के तीसरे पार्ट से अक्षय कुमार को बाहर कर दिया गया है। उनकी जग पर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को साइन किया गया है। इस बात की पुष्टि परेश रावल (Paresh Rawal) ने ट्विटर पर की थी, जो फिल्म में बाबू भैया का किरदार निभाते है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने फीस और प्रॉफिट शेयरिंग को लेकर फिल्म ने किनारा कर लिया है। हालांकि एक्टर ने खुद एक इवेंट में बताया कि वो फिल्म क्यों नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - फिल्म हेरा-फेरी 3 में Kartik Aryan को मिली एंट्री, क्या कट गया Akshay Kumar का पत्ता?

अक्षय ने बताया था कि उन्हें फिल्म हेरा फेरी का ऑफर मिला था लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और बाकी चीजों को देखकर वह सेटिसफाई नहीं थे। एक्टर ने बताया कि वो वैसा काम करना चाहते हैं, जिसे लोग देखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया, लेकिन ये फिल्म हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं दुखी हूं कि मैं इसे नहीं कर पा रहा हूं, लेकिन अब चीजें काफी बदल गई है, इसलिए मुझे ये फैसला लेना पड़ा।

वहीं फिल्म हेरा फेरी 3 से अक्षय के बाहर होने पर फैंस को काफी झटका लगा है। इस बीच सलमान खान के एक फैन ने लिखा, 'अगर परेश रावल ए हार्ट ऑफ हेरा फेरी सीरीज हैं तो #अक्षय कुमार आत्मा हैं। अक्षय के बिना #HeraPheri3 आत्मा के बिना एक मृत शरीर की तरह होगी।' शाहरुख खान के एक फैन लिखते हैं, 'अक्षय के अलावा राजू के रूप में किसी अन्य अभिनेता की कल्पना करना असंभव है।' एक फैन ने भड़ास निकालते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं रहा कि मेकर्स ने क्या सोचकर अक्षय कुमार को फिल्म से निकाला। जैसे कृष 4 में ऋतिक रोशन, टाइगर 3 में ससमान खान, दृश्यम 3 में अजय देवगन, डॉन 3 में शाहरुख खान वैसे ही हेरा फेरी 3 अक्षय के बिना इमेजिन नहीं कर सकते।

यह भी पढ़े - जब सूरज बड़जात्या ने Salman Khan को सरेआम दिखाया था फिल्म से बाहर का रास्ता, हो गई थी बेज्जती