26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / जब सूरज बड़जात्या ने Salman Khan को सरेआम दिखाया था फिल्म से बाहर का रास्ता, हो गई थी बेज्जती

जब सूरज बड़जात्या ने Salman Khan को सरेआम दिखाया था फिल्म से बाहर का रास्ता, हो गई थी बेज्जती

Sooraj Barjatya and Salman Khan : डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने बताया कि फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान खान को उसके पहले स्क्रीन टेस्ट के बाद रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि 5 महीने बाद प्रेम के रोल के लिए उन्हें ही वापस बुलाया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 13 Nov 2022, 10:20 AM IST

sooraj_barjatya_rejected_salman_khan_first_screen_test_for_maine_pyar_kiya.jpg

Sooraj Barjatya rejected Salman Khan first screen test for maine pyar kiya

Sooraj Barjatya and Salman Khan : बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) हमेशा से ही पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने पूरे सात साल बाद कमबैक किया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘ऊंचाई’ की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां सूरज ने ऐलान किया कि वह जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक नया प्रोजेक्ट लेकर आएंगे। बता दें कि सलमान खान के साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उनकी साथ में पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान को पहले इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था। ऐसा हम नहीं खुद डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने कहा है।

दरअसल, एक इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने सालों पुरानी अपनी एक फिल्म का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को बनाने में काफी ज्यादा वक्त लग गया था। इसके पीछे एक वजह थी। हुआ यूं था कि उन्होंने महज 21 साल की उम्र में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ लिखनी शुरू की थी। मेरी पहली स्क्रिप्ट रिजेक्ट हो चुकी थी। फिर नई लिखने में मुझे पूरे 2 साल लग गए थे। तब हमारे प्रोडक्शन हाउस में कुछ फिल्में फ्लॉप थीं और हम काफी परेशानी से गुजर रहे थे। उस समय कोई भी एक्टर हमारे साथ काम नहीं करना चाहता था।

यह भी पढ़े - इन स्टार्स से कभी अच्छे नहीं रहे जूही के संबंध, सलमान ने तो काम न करने की खाई थी कसम

सूरज ने बताया कि एक दिन मैं एक ऐसे शख्स से मिला, जिसे हमने उसके पहले स्क्रीन टेस्ट के बाद रिजेक्ट कर दिया था। इतना ही नहीं सूरज ने उस शख्स को सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन उसमें कुछ तो बात थी कि, हमने 5 महीने बाद प्रेम के रोल के लिए उन्हें ही वापस बुलाया और वो शख्स कोई और नहीं बल्कि सलमान खान थे। सूरज को इस बात का पूरा भरोसा था कि ये फिल्म जरूर सुपरहिट होगी। ऐसे में उनके पिता ने उधार पैसे लिए और ये फिल्म बनी। जिसके बाद फिल्म रिलीज हुई और रिलीज होते ही उसने सफलता के झंडे गाढ़ दिए।

यह भी पढ़े - Salman Khan की दबंग 4 में दिखेंगी Sunny Leone! Bigg Boss 16 से मिला हिंट