Sunny Leone in Dabangg 4 : टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) वीकेंड वार में शुक्रवार को सनी लियोनी (Sunny Leone) और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) अपने नए शो का प्रमोशन करने पहुंचे। इस मौके पर घर के सभी सदस्यों के साथ-साथ शो के होस्ट बॉलीवुड एक्टर सलामन खान (Salman Khan) ने भी जमकर मस्ती की। सनी और अर्जन बिजलानी घर के अंदर पहुंचे और वहां उन्होंने एक-एक कर सभी घरवालों से बात की। साथ ही गेम खिलवाकर सभी कंटेस्टेंट्स से उनका सच उगलवाने की भी कोशिश की। सनी लियोनी ने घर के अंदर गेम खेल रहे एमसी स्टेन की पोल भी खोली। जिसके बाद गोरी नागोरी को काफी हद तक वह सारी बातें क्लियर हुईं जो उनकी पीठ पीछे की जा रही थी। यहां से निकलकर सनी और अर्जुन स्टेज पर सलमान खान के पास पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर धमाल मचाया।