24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Elvish Yadav: एल्विश यादव का जेल जाना पक्का! गैर जमानती लगी धारा; बचने का बस एक है उपाय

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एल्विश पर जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ है, उसमें गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। जानिए अब तक का सारा मामला...

2 min read
Google source verification
elvish_yadav_jail.jpg

सापों का जहर सप्लाई से जुड़े एल्विश यादव के मामले में भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने भी टिप्पणी की है।

Elvish Yadav FIR News Updates: एल्विश यादव के खिलाफ कोबरा, अजगर जैसे जिंदा जहरीले सांपों की तस्करी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

रेव पार्टियों में कथित तौर पर सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि ये पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए वे मोटी रकम वसूलते थे। छापेमारी में नौ सांपों को भी बचाया गया।

एल्विश यादव पर क्या हैं आरोप

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर कईं गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर, क्लबों और पार्टियों में सांपों की बाइट प्रोवाइड कराने के आरोप हैं। पीएफए टीम द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में मुख्य आरोपी एल्विश यादव हैं। सेक्टर 49 थाने में एल्विश समेत 5 पर एफआईआर दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav Night Club Video Viral: नशे में दिखे एल्विश यादव! शराब-गाना और चारों तरफ...

पुलिस ने आरोपियों के पास से जो सांप बरामद किए हैं, उनकी खरीद-फरोख्त प्रतिबंधित है। ऐसे में एल्विश पर जो धाराएं लगाई गई हैं, वो गैर जमानती हैं। अगर वो सही साबित हुआ तो एल्विश की गिरफ्तारी तय है।

एल्विश यादव के खिलाफ PFA ने दी थी शिकायत
एल्विश यादव के सापों का जहर सप्लाई करने से जुड़े मामले की शिकायत पीएफए की तरफ से दी गई थी। इसी के आधार पर एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एल्विश की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों को लाया जाता था। फिलहाल एल्विश यादव अभी मामले में है फरार चल रहा है।
एल्विश यादव मामले में यूपी सरकार के मंत्री ने कहा कानून सबके लिए बराबर

UP Minister Arun Saxena On Elvish: यूपी सरकार में मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने भी एल्विश यादव से जुड़े सापों के जहर सप्लाई मामले में रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "इस मामले में 2 साल से 5 साल तक सजा है। कानून सबके लिये बराबर है। कानून अपना काम कर रहा है। एक तरफ 5 लोग को गिरफ्तार किया गया है। इन पर कारवाई होगी।

एल्विश यादव मामले में मेनका गांधी ने क्या कहा?
Meneka Gandhi On Elvish Yadav:
सापों का जहर सप्लाई से जुड़े एल्विश यादव के मामले में भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने भी टिप्पणी की है। मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश यादव और उस किस्म के लोग जो कोशिश करते हैं। कानून तोड़ते हैं पुलिस को एकदम उन्हें पकड़ना चाहिए। ये कई दिनों से सांप पहन करके नाच रहा है और उससे बढ़कर हमने सुना है यह रेव पार्टी ऑर्गेनाइज करता है जिसमें वह पाइथन्स और कोबरा का जहर निकाल कर बेचता है। जहर जहर होता है लेकिन जो लोग लेते हैं उनकी किडनीज फेल होती हैं।
एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

Elvish Yadav Reaction On FIR: सापों का जहर सप्लाई करने के आरोपों में फंसे बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने भी अब अपना रिएक्शन दिया है। एल्विश यादव ने वीडियो जारी कर कहा, ***** मेरे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। इनमें एक परसेंट भी सच्चाई नहीं है जितने भी इल्जाम लगे हैं उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। अब एल्विश यादव के पास एक ही उपाय है जिससे वह जेल नहीं जा सकते हैं। वह है जितने भी आरोप उनपर लगे हैं सब गलत साबित हो, इस मामले में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है।