
Paras Chhabra And Siddharth shukla (सोर्स: X @tinywishers)
Paras Chhabra Podcast: 'बिग बॉस 13' के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी यादें और उनसे जुड़े विवाद हमेशा सामने आते रहते हैं। बता दें, 'बिग बॉस 13' के सीजन में नजर आए कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने हाल ही में 'बिग बॉस 19' से एविक्ट हो चुके बसीर अली के साथ अपने एक पॉडकास्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
साथ ही, पारस ने 'बिग बॉस' के होस्ट सलमान खान और शो के मेकर्स पर दोहरे बर्ताव के लिए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "सिद्धार्थ की तबीयत को सभी के सामने बखूबी से दिखाया गया, लेकिन मेरी अपनी लगी गंभीर चोट और ऑपरेशन के बारे में किसी ने पूछा तक नहीं।" इस पर पारस का मानना है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दर्शकों की हमदर्दी उन्हें न मिल जाए, जो कि सिद्धार्थ शुक्ला के फेवर में थी।
इसके साथ ही, पारस छाबड़ा ने बसीर अली से बातचीत के दौरान अपनी चोट के बारे में बताया, " मेरी उंगली में चोट लगी थी, मैं ऑपरेशन के लिए बाहर गया था, मैं ट्रॉमा झेल रहा था। मेरी उंगली में रॉड डली थी और ट्रॉमा इसलिए था, क्योंकि चोट एक महीने पहले लगी थी, जो ठीक ही नहीं हो रही थी। मुझे सर्जन ने जैसे ही देखा तो कहा ऑपरेशन तुरंत करना पड़ेगा, क्योंकि अगर चोट को तुरंत ठीक नहीं किया तो हाथ भी काटना पड़ सकता है।" पारस ने आगे बताया, 'ये एक बड़ा और गंभीर ऑपरेशन था, जो दो से ढाई घंटे तक चला था।'
इतना ही नहीं, अपनी आपबीती सुनाते हुए पारस ने बताया, "मैं पड़ा रहा अंदर हॉस्पिटल में ना टीवी, ना कुछ, जब बिग बॉस खत्म हो गया, तब मैंने देखा कि बिग बॉस वालों ने शुक्ला (सिद्धार्थ शुक्ला) का टाइफाइड दिखाया अच्छे से, बहुत अच्छे से दिखाया कि उसको टाइफाइड है, उसको हॉस्पिटल लेकर गए है। हॉस्पिटल के बेड पर है, वो वीकेंड पर सलमान खान से बात कर रहा है, सब कुछ दिखाया।"
इसके बाद पारस ने इस पर तीखा सवाल उठाया और कहा, "मेरा क्यों नहीं दिखाया? मेरे लिए कैमरा क्यों नहीं आया हॉस्पिटल में, हां?" इस पर बसीर अली ने जवाब दिया, "क्योंकि शो आपके लिए था ही नहीं।" बसीर की बात को बीच में ही काटते हुए पारस ने आगे बोला, "क्योंकि कहीं सारी सिंपैथी मुझे ना मिल जाए। सच में ये शो तो मेरे लिए था ही नहीं और सबसे बड़ी बात। जब उंगली के ऑपरेशन के बाद मैं वापस आया, एक बार भी सलमान सर ने ये नहीं पूछा कि तुम्हारी उंगली कैसी है..? हाथ में इतनी बड़ी पट्टी थी, पर किसी ने भी एक बार नहीं पूछा।"
पारस छाबड़ा के इन सब आरोपों ने एक बार फिर 'बिग बॉस' की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और उनका दावा है कि शो के मेकर्स और होस्ट ने जानबूझकर उन्हें 'सिंपैथी' मिलने से रोका, ताकि सिद्धार्थ शुक्ला की इमेज को कोई खतरा न हो। अब देखना ये दिलचस्प होगा 'बिग बॉस' के मेकर्स या सलमान खान इस आरोप पर क्या रिएक्शन देते हैं।
Updated on:
30 Nov 2025 04:45 pm
Published on:
30 Nov 2025 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
