गौरतलब है कि शाहरुख खान की पठान को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। जिसमें से 5500 स्क्रीन सिर्फ देश में शामिल हैं। बता दें कि इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारों ने काम किया है। दिलचस्प बात ये है कि 'पठान' में सलमान खान ने कैमियो किया है। इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं, जो 'वॉर' और 'बैंग बैंग' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं।