अब्दू रोजिक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिनमें वह पठान एक्टर शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर दिख रहे हैं। वह कार के सनरूफ से बाहर निकल कर अपने में तख्ती लटकाए हुए दिख रहे हैं। उस तख्ती के जरिए अब्दू ने एसआरके और सलमान खान (Salman Khan) के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर किया है। इस दौरान उन्होंने ये भी जाहिर किया कि शाहरुख से मिलना उनका सपना है, और वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।