22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुईं पॉप सिंगर, पुलिस ने कार की जब्त, पूछताछ जारी

Singer Britney Spears Arrested: पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं। पुलिस इस मामले की जांच मे जुट गई है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है।

2 min read
Google source verification
नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुईं पॉप सिंगर, पुलिस ने कार की जब्त, पूछताछ जारी

पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स (सोर्स: X @celebcrush4922 के अकाउंट द्वारा)

Singer Britney Spears Arrested: अमेरिकी पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स अचानक चर्चा में आ गई हैं। ऐसी खबरें सामने आई है कि 4 मार्च की रात कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में पुलिस ने उन्हें नशे की हालत में गाड़ी चलाने के शक में रोककर गिरफ्तार किया। बता दें, जांच के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और कुछ कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया। हालांकि, उनकी गाड़ी पुलिस ने जब्त कर ली है। इस मामले की सुनवाई 4 मई को कोर्ट में होगी, जहां ब्रिटनी पॉप सिंगर को पेश होना जरूरी होगा।

ब्रिटिश सिंगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया बंद

बता दें, साल 2024 में ब्रिटनी स्पीयर्स ने एलान किया था कि वे अब संगीत से सन्यास ले रही हैं। उनका आखिरी गाना 'होल्ड मी क्लोजर' 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के साथ मिलकर बनाया था। अब देखना ये होगा कि कोर्ट में ब्रिटनी की पेशी के दौरान क्या फैसला सामने आता है। फिलहाल ये मामला चर्चा में बना हुआ है।

संगीत करियर की शुरुआत

इस मामले के बाद ब्रिटनी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं। बता दें, ब्रिटनी स्पीयर्स पॉप सिंगिंग की दुनिया की बड़ी हस्ती हैं। उन्होंने 1998 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी और 'बेबी वन मोर टाइम', 'टॉक्सिक', 'क्रेजी', 'आई वान्ना गो' जैसे कई हिट गाने दिए हैं। वे पॉप संगीत की आइकॉन मानी जाती हैं और पूरी दुनिया में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग