बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं। बता दें ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सलमान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस का 100 करोड़ का
आंकड़ा पार करने में सफल रही।
फिल्म ने ओपनिंग के दिन 40.35 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की और दूसरे दिन भी कमाई की दौड़ जारी रखते हुए फिल्म ने अपनी झोली में 31.03 करोड़ रुपये बटोर लिए।
ट्रेड एनालिस्ट तरूण ने ट्वीट कर बताया था कि शनिवार तक यह फिल्म अपना 100 करोड़ का बजट पूरा कर लेगी पर हाल ही में तरूण ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि सलमान की प्रेम रतन... बॉलीवुड की इस साल की 5th फिल्म है।
जिसने अपना रिलीज के तीसरे दिन ही 100 करोड़ का कोटा पूरा कर लिया है और दर्शकों की सिनेमाघरों में भीड़ अभी और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
2015 की वह फिल्में जिन्होंने कमाए 100 करोड़ कंगना रनौत और माधवन की 22 मई को रिलीज हुईं तनु वेड्स मनु रिटर्न्स यह फिल्म 2011 में आई तनु वेड्स मनु का सीक्वल है इसका निर्देशन आंनद एल.राय ने किया था। बता दें यह भी एक कॉमेडी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म थी।

इसके बाद आई रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनीं एबीसीडी-2 जिसमें वरूण धवन और ऋद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में आई बजरंगी भाईजान और साउथ फिल्म बाहुबली भी 2015 की हिट फिल्में रहीं।
प्रेम और मैथली के प्यार ने पछाड़ा मुन्नी के बजरंगी भाईजान कोसलमान की इस साल की दो हिट फिल्म बजरंगी भाईजान को प्रेम रतन धन पायो रही है। अभी तक बॉलीवुड की टॉप फिल्म में बजरंगी भाईजान सबसे उपर थी जो प्रेम रतन की कमाई के बाद दूसरे नंबर आ गई है।
16 साल बाद का साथ रहा हिट निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ 16 वर्षो के बाद साथ आए सलमान की फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली भी शामिल हैं।