11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

कौन कर रहा है ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर प्रियंका का पीछा?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दिल धड़कने दो को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। वहीं वह फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

aishwarya awasthi

Apr 30, 2015

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दिल धड़कने दो को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। वहीं वह फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म में वे बाजीराव की पत्नी यानि की मराठी प्रिंसेस काशीबाई की भूमिका में दिखेंगी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक कोई है जो आजकर उनका पीछा कर रहा है।

दरअसल प्रियंका को फॉलो करने वाला कोई और नहीं उनके नए मराठी डिक्शन ट्रेनर हैं। ये ट्रेनर बाजीराव के सेट पर हमेशा प्रियंका के साथ ही होते हैं, चाहें प्रियंका सेट पर हों या डबिंग कर रही हों।

दरअसल, प्रियंका फिल्म में मराठी किरदार निभा रही हैं और वो चाहती हैं उनके किरदार में किसी तरह की कोई कमी न हो। वह अपने उच्चारण पर पूरा ध्यान रखना चाहती हैं। हालांकि प्रियंका ने फिल्म शुरू होने से पहले भी मराठी ट्रेनिंग ली थी, लेकिन छोटी से छोटी गलती भी न हो, इसीलिए प्रियंका ने ट्रेनर रख लिया है।

खबरों की मानें तो, प्रियंका के ट्रेनर हर जगह उन्हें फॉलो कर रहे हैं। शूट के सिलसिले में प्रियंका को देश के साथ साथ विदेश भी जाना पड़ रहा है। लिहाजा, प्रियंका ने अपने निर्माताओं से स्पेशल परमिशन ले रखी है, ताकि वे अपने ट्रेनर को भी साथ ले जा सकें। बाजीराव- मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म इस साल पर पर्द पर आने की उम्मीद है।