2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुनमुन दत्ता संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, ये क्या बोले राज अनादकट !

मैं अफवाहों से परेशान नहीं होता... अलग तरह की चीजें ट्राई करना

less than 1 minute read
Google source verification
मुनमुन दत्ता संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, ये क्या बोले राज अनादकट  !

मुनमुन दत्ता संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, ये क्या बोले राज अनादकट !

शैलेष लोढ़ा के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को राज अनादकट ने भी अलविदा कह दिया है, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस शो में राज, जेठालाल (दिलीप जोशी) के बेटे टप्पू के रोल में नजर आते थे। वह इस शो से साल 2017 से जुड़े हुए थे और इस दौरान दर्शकों से उन्हें खूब प्यार मिला, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं।


तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के अलग होने के बाद राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता के साथ अफेयर को लेकर उड़ी अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं कभी अफवाहों से परेशान नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन हाउस के साथ उनका रिश्ता कैसा रहा है।

अनादकट ने मुनमुन दत्ता के साथ अपने रिलेशन की अफवाहों को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'गॉसिप एक्टर की जिंदगी का हिस्सा है। मैं अपने आपको काम में बिजी रखता हूं और इन चीजों को नजरअंदाज करता हूं। मैंने डिस्ट्रैक्शन से बचने की कोशिश की और मैं अफवाहों से परेशान नहीं होता हूं।

एक इंटरव्यू के दौरान राज अनादकट ने शो छोड़ने की वजह बताई। उन्होंने कहा, कुछ गलत नहीं हुआ। ये मेरा फैसला है। एक एक्टर के तौर पर मैं इस फील्ड में और ग्रोथ करना चाहता हूं। अलग तरह की चीजें ट्राई करना चाहता हूं।