24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज कुंद्रा हो या आर्यन खान 2021 बॅालीवुड में किसी के लिए अच्छा नहीं था, जाने क्यों

बॉलीवुड के मशहूर से मशहूर सितारों को अपने जीवन में कभी ना कभी ट्रोलिंग का सामना तो करना ही पड़ता है। फर्क इससे नहीं पड़ता की आपने साल भर कितना ज्यादा काम किया या साल भर आपने कितनी हिट फिल्मे दी। सितारों की एक गलती के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। सितारों की जिंदगी इतनी आसान भी नहीं होती। स्टार्स कई बार अपने बयानों, तस्वीरों या फिर वीडियो की वजह से ट्रोल हो जाते हैं। आर्यन खान से लेकर करण जौहर तक इस साल भी कई बॉलीवुड सितारों को किसी न किसी वजह से बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। जाने कौन कौन है शामिल।

2 min read
Google source verification
aryan_khan.jpg

जया बच्चन
दिग्गज अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बातों को लेकर सुखिया में बनी रहती है। जिसके कारण उन्हे ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। दरअसल जया बच्चन ने लोकसभा में भोजपुरी स्टार रवि किशन पर निशाना साधते हुए कहा बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोग अपना पेट भरने के लिए थाली में छेद करते हैं। ऐसे में जब ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई तो अपने इस बयान को लेकर जया बच्चन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

यह भी पढ़े- Parag Sanghvi Arrested: फिल्म निर्माता पराग गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

आर्यन खान-
बॉलीवुड के मशहूर किंग के नाम से जाने- जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम इस साल ड्रग्स केस में आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस खबर के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स आर्यन खान के पक्ष में नजर आ रहे थे तो वहीं ड्रग्स केस को लेकर आर्यन खान को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था। जिसके कारण शाहरुख खान को भी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े- Bigg Boss 15: रितेश ने किया खुलासा, कहा - राखी सावंत मेरी लीगल वाइफ नहीं

राज कुंद्रा
दिग्गज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति को साल 2021 में कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल किया गया था तो वहीं शिल्पा शेट्टी भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थी ।

कंगना रनौत-
एक जमाने में लोग कंगना को पागल से लेकर क्या नहीं बोलते थे। लेकिन बीते दिन बॉलीवुड में कंगना रनौत की छवि अभिनेत्री वाली रही है। बॉलीवुड में चाहें ऋतिक रोशन से उनका पंगा हो या फिर भाई-भतीजावाद। हर बात पर कंगना खुलकर बात करना सीख गई हैं। हाल ही में कंगना ने देश की आजादी को लेकर बयान दिया था, जिसकी वजह से वे खूब ट्रोल की गईं थी। कंगना अपने बे बाक अंदाज को लेकर हरमेशा ट्रोल होती रहती है।

करण जौहर-
करण जौहर एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर होने के साथ ही निर्माता, निर्देशक और स्क्रीनराइटर भी हैं। करण जौहर अक्सर सुखियों में बने रहते है। जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। इस साल करण जौहर को उनके कोट पर बने डिजाइन को लेकर ट्रोल किया गया था। दरअसल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में करण जौहर ने जो कोट पहना था उसके ऊपर किसी जानवर की तस्वीर का एक लोगो बना हुआ था। जिसके बाद ट्रोलर्स ने इस डिजाइन को पाकिस्तानी एजेंसी (आईएसआई) को लोगो के साथ कंपेयर करना शुरू कर दिया था।